चुनाव से पहले ट्रंप का U-Turn! कनाडा को दी टैरिफ से राहत, चुनिंदा उत्‍पादों पर शुल्क वापस लेने का किया ऐलान

Washington: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ पर एक बार फिर यू-टर्न लिया है. ट्रंप प्रशासन ने कनाडा के कुछ उत्‍पादों पर लगाए गए टैरिफ वापस लेने का ऐलान किया है. 3 नवंबर को होने वाले अमेरिकी मिडटर्म चुनावों से ठीक दो सप्ताह पहले लिए गए इस फैसले ने साफ कर दिया है कि घरेलू राजनीतिक दबाव और चुनावी गणित के आगे ट्रंप को टैरिफ वॉर में कदम पीछे खींचने पड़ रहे हैं. व्हाइट हाउस की ओर से जारी बयान के मुताबिक, प्लाईवुड शीट, कागज से बने चुनिंदा उत्पादों, कुछ विशेष मशीनों और रेफ्रिजरेशन उपकरणों से टैरिफ हटाए गए हैं.

कमजोर स्थिति को संभालने की कवायद

ट्रंप का यह फैसला मेन राज्य में रिपब्लिकन पार्टी की कमजोर स्थिति को संभालने की कवायद माना जा रहा है. कनाडा सीमा से लगे इस राज्य में रिपब्लिकन सीनेटर सुसान कॉलिन्स को डेमोक्रेटिक उम्मीदवार से कड़ी चुनौती मिल रही है. ट्रंप के कनाडा पर टैरिफ लगाने से मेन राज्य के किसान और स्थानीय उद्योग सबसे ज्यादा प्रभावित हुए थे. कॉलिन्स ने टैरिफ हटाने को लॉबिंग की थी. इसके बाद ब्लूबेरी, आलू, सेब और समुद्री शैवाल उत्पादकों के लिए जरूरी कनाडाई सामानों पर टैरिफ हटाया गया है.

कनाडा से आने वाले आयात पर पूरी तरह निर्भर

सीनेटर कॉलिन्स के अनुसार, मेन राज्य के किसान पैकेजिंग सामग्री और विशिष्ट उपकरणों के लिए कनाडा से आने वाले आयात पर पूरी तरह निर्भर हैं. ये उत्पाद या तो अमेरिकी सप्लायर्स के पास उपलब्ध नहीं हैं, या फिर घरेलू बाजार में इनके विकल्प तलाशना भारी वित्तीय नुकसान का कारण बन रहा था. ऐसे में घरेलू उद्योगों को बचाने के लिए ट्रंप प्रशासन को अपने ही टैरिफ नियमों में बदलाव करना पड़ा.

30 अक्‍टूबर से 50 फीसदी टैरिफ लगाने का ऐलान‍

कनाडा को कुछ क्षेत्रों में ढील देने के साथ ही ट्रंप प्रशासन ने कुछ कनाडाई उत्‍पादों पर 30 अक्‍टूबर से 50 फीसदी टैरिफ लगाने का ऐलान‍ किया है. इन उत्पादों में 7.5 मीटर या उससे कम लंबाई वाली डोंगियां (कैनो), बांस के अलावा लकड़ी से बने ताबूत, कुछ प्रकार की यॉट और मनोरंजक नौकाओं के पुर्जे, तीरंदाजी के उपकरण और उनके पुर्जे, सीख, कैंडी स्टिक और आइसक्रीम स्टिक शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें. ‘अमेरिकी अधिकारियों को निशाना बनाने की कोशिशें तेज’, ईरान की साजिश पर ट्रंप को सतर्क रहने की चेतावनी

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version