Stock Market: गिरावट के साथ शेयर बाजार की शुरुआत, जानिए सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: बजाज फाइनेंस और विदेशी पूंजी की लगातार निकासी के वजह से शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में गिरावट आई. दोनों प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्‍स सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई. शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 407.45 अंक गिरकर 81,776.72 के स्‍तर पर कारोबार करते दिखे.

50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 144.3 अंक गिरकर 24,917.80 के स्‍तर पर दिखा. बीएसई सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज फाइनेंस के शेयर जून तिमाही के नतीजों की घोषणा के बाद करीब 6 फीसदी टूट गए. बजाज फिनसर्व के शेयर में 4 फीसदी से अधिक की गिरावट दर्ज की गई. एशियाई बाजारों में कमजोर रुख से भी निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई.

FII ने गुरुवार को 2,134 करोड़ रुपये के बेचे शेयर

टाटा स्टील, हिंदुस्तान यूनिलीवर, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, पावर ग्रिड और मारुति भी पिछड़ने वाले शेयरों में शामिल रहे. हालांकि, इटर्नल, आईसीआईसीआई बैंक, एचसीएल टेक और भारतीय स्टेट बैंक के शेयर लाभ में दिखे. एक्सचेंज के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने गुरुवार को 2,133.69 करोड़ रुपये के शेयर बेचे. हालाँकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 2,617.14 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे.

 ये भी पढ़ें :- Tariffs को लेकर वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था काफी हद तक मजबूत: RBI

Latest News

इटली के मिलान में हिंसा की आशंका, अलर्ट जारी, लग्जरी स्टोर बंद, तैनात होंगे 500 अतिरिक्त सैनिक

Rome: इटली के मिलान शहर में वीकेंड पर हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद सरकार ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने...

More Articles Like This

Exit mobile version