पार्ट टाइम जॉब करने वालों को भी मिलेगा Personal Loan, बस फॉलो करना होगा ये प्रोसेस

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Personal Loan: वर्तमान समय में नौकरीपेशा वाले लोगों को जब भी अचानक पैसों की आवश्‍यकता होती है, पर्सनल लोन उनके लिए सबसे बड़ा सहारा होता है. हालांकि, Part Time Job करने वालो के मन में ये सवाल आता है कि क्‍या वे भी पर्सनल लोन ले सकते हैं? आपको बता दूं कि हां, पार्ट टाइम जॉब करने वालो को भी पर्सनल लोन मिलेगा. लेकिन इनको बैंक महंगा लोन देते हैं, क्योंकि लोन पर रिस्‍क अधिक होता है. इसलिए अगर आप महंगा लोन लेने के लिए तैयार है तो आप ले सकते हैं. बस आपको कुछ शर्तो का ध्‍यान रखना होगा. चलिए जानते हैं कि पार्ट टाइम जॉब करने वालों को बैंक कैसे पर्सनल लोन देंगे और इसका पूरा प्रॉसेस क्या है?

 बैंक इन बातों का रखते हैं ख्याल 

  1. पर्सनल लोन देने से पहले बैंक यह देखते हैं कि लोग लेने वाले व्‍यक्ति की इनकम कितनी है? रेगुलर है या नहीं. साथ ही लोन चुकाने का जरिया क्या होगा?
  2. बैंक लोन देने से पहले पेपर चेक करते हैं. इनमें इनकम टैक्स रिटर्न, बैंक स्टेटमेंट व इनकम के स्रोत शामिल होता है.

 इस तरह ले सकते हैं पर्सनल लोन

 उच्च क्रेडिट स्कोर

अगर आप पार्ट टाइम जॉब करते हैं तो आपको अपना क्रेडिट स्कोर हमेशा अच्छा बनाए रखना है. यह दर्शाता है कि आपका लोन चुकाने का इतिहास अच्छा है.

आय का ब्योरा

यदि आप पार्ट टाइम जॉब करते हैं तो अपनी इनकम का पूरा ब्योरा तैयार रखिए. यह लोन लेने की योग्‍यता को मजबूत बनाता है.

को-साइनर तैयार

पर्सनल लोन लेने के लिए एक को-साइनर तैयार रखें, जिसका क्रेडिट स्कोर बेहतर हो. यदि आप इन बातों का ख्याल रखेंगे तो बैंक आसानी से आपको पर्सनल लोन देने के लिए तैयार रहेंगे.

बैंकों की तुलना करें

कुछ बैंक ऐसे भी है जो पार्ट टाइम जॉब करने वाले को आसानी से लोन देते हैं. वहीं, कुछ नहीं देते हैं. इसलिए वैसे बैंक में आवेदन करें जो आपको आसानी से लोन दे दें.

ये भी पढ़ें :- Vastu Tips: घर में इन जानवरों को पालने से चमक जाएगी आपकी किस्मत, धन-वैभव की होगी बरसात

 

Latest News

Silicon Valley Open: भारतीय स्टार अनाहत सिंह का सफर समाप्त, सेमीफाइनल में मलेशियाई खिलाड़ी ने 1-3 से हराया

Redwood City: सिलिकॉन वैली ओपन के सेमीफाइनल में मलेशिया की शिवसांगरी सुब्रमण्यम से हारकर भारतीय स्टार अनाहत सिंह का...

More Articles Like This

Exit mobile version