UPI Autopay: हर महीने अपने आप कट रहे हैं पैसे? तुरंत चेक करें ये सेटिंग, मिनटों में बंद हो जाएगा AutoPay

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UPI Autopay: आज के समय में डिजिटल पेमेंट लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है. मोबाइल रिचार्ज से लेकर बिजली बिल, OTT सब्सक्रिप्शन और दूसरी कई सेवाओं का भुगतान अब UPI Autopay के जरिए अपने आप हो जाता है. इससे बार-बार पेमेंट करने की जरूरत नहीं पड़ती, लेकिन कई बार यही सुविधा लोगों के लिए नुकसान की वजह भी बन जाती है. कई ऐसे मामले सामने आते हैं, जहां किसी सर्विस का इस्तेमाल बंद करने के बावजूद उसके पैसे हर महीने बैंक खाते से कटते रहते हैं. ऐसे में यह जानना बेहद जरूरी है कि UPI Autopay क्या होता है, इसे कैसे बंद किया जा सकता है और किन मामलों में इसे बंद नहीं करना चाहिए.

क्या होता है UPI Autopay?

UPI Autopay एक ऐसी सुविधा है, जिसके जरिए आप किसी कंपनी या सर्विस प्रोवाइडर को अपने बैंक खाते से तय तारीख पर अपने आप भुगतान करने की अनुमति देते हैं. एक बार अनुमति देने के बाद हर महीने या तय समय पर बिना दोबारा मंजूरी लिए आपके खाते से पैसे कट जाते हैं. इस सुविधा का इस्तेमाल मोबाइल रिचार्ज, बिजली बिल, OTT सब्सक्रिप्शन, इंश्योरेंस प्रीमियम, SIP और कई दूसरी नियमित सेवाओं के लिए किया जाता है.

ऐसे बंद करें UPI Autopay

अगर आपको किसी सर्विस का UPI Autopay बंद करना है, तो इसके लिए सबसे पहले अपने UPI ऐप में जाएं और Mandate या AutoPay सेक्शन खोलें. यहां आपको सभी एक्टिव Mandate दिखाई देंगे. जिस Mandate को बंद करना चाहते हैं, उसे चुनें और Cancel के विकल्प पर क्लिक करें. प्रक्रिया पूरी होने के बाद उस सर्विस के लिए ऑटोपे बंद हो जाएगा और आगे आपके खाते से अपने आप पैसे नहीं कटेंगे. हालांकि कुछ मामलों में केवल Mandate बंद करना काफी नहीं होता. ऐसी स्थिति में संबंधित ऐप या वेबसाइट पर जाकर उस सर्विस का सब्सक्रिप्शन भी बंद करना पड़ सकता है.

कैसे देखें कौन-कौन से UPI Autopay एक्टिव हैं?

ज्यादातर UPI ऐप में Mandate या AutoPay नाम से अलग सेक्शन दिया जाता है. इसी सेक्शन में आपको सभी एक्टिव ऑटोपे की जानकारी मिल जाती है. यहां आप कंपनी का नाम, पेमेंट की तारीख, हर महीने कटने वाली राशि और किस सर्विस के लिए भुगतान हो रहा है, यह सब देख सकते हैं. अगर कोई ऐसी सर्विस दिखाई दे जिसका अब आप इस्तेमाल नहीं करते हैं, तो उसका ऑटोपे समय रहते बंद किया जा सकता है.

UPI ऑटोपे कब बंद करना चाहिए?

UPI ऑटोपे को हर स्थिति में बंद करना सही नहीं होता. अगर आपके बैंक खाते से किसी ऐसी सर्विस के लिए हर महीने पैसे कट रहे हैं, जिसका अब आप इस्तेमाल नहीं करते हैं, तो उस सर्विस का ऑटोपे बंद कर देना चाहिए. लेकिन अगर ऑटोपे किसी EMI, इंश्योरेंस प्रीमियम या ऐसी जरूरी सेवा से जुड़ा है, जिसका भुगतान समय पर होना जरूरी है, तो उसे बंद नहीं करना चाहिए. ऐसा करने पर किस्त या प्रीमियम समय पर जमा नहीं होगा और अतिरिक्त चार्ज या दूसरी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. अगर सर्विस आपके काम की है तो ऑटोपे चालू रहने देना ही बेहतर है.

समय-समय पर Mandate जरूर चेक करें

अपने UPI ऐप में समय-समय पर Mandate या AutoPay सेक्शन जरूर चेक करें. कई बार लोग लंबे समय तक इसे नहीं देखते और उनके खाते से हर महीने पैसे कटते रहते हैं. इसलिए कुछ समय के अंतराल पर सभी एक्टिव Mandate की जांच करते रहें. अगर कोई ऐसा ऑटोपे दिखाई दे जिसकी अब जरूरत नहीं है, तो उसे तुरंत बंद कर दें, ताकि आगे आपके बैंक खाते से अनावश्यक पैसे न कटें.

यह भी पढ़े: IRCTC Tour Package: काशी से जगन्नाथ पुरी तक 11 दिन की दिव्य यात्रा, जानिए किराया, रूट और पूरी डिटेल

Latest News

Apple Price Hike: एप्पल के महंगे प्रोडक्ट्स बदलेंगे ग्राहकों की पसंद? रिफर्बिश्ड मार्केट में आ सकता है बूम

Apple ने अपने कई प्रोडक्ट्स के दाम बढ़ा दिए हैं. माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में iPhone की कीमत भी बढ़ सकती है. ऐसे में रिफर्बिश्ड मार्केट की डिमांड बढ़ने की संभावना जताई जा रही है.

More Articles Like This