UPI Payment Charges: दोस्त को ₹5,000 भेजने पर लगेगा चार्ज? P2P और P2M पेमेंट में समझें पूरा अंतर

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UPI Payment Charges: UPI आज लोगों की रोजमर्रा की जरूरत का हिस्सा बन चुका है. किसी दोस्त या रिश्तेदार को पैसे भेजने हों, घर का बिल जमा करना हो या फिर दुकान से खरीदारी करनी हो, ज्यादातर लोग इसके लिए UPI का इस्तेमाल करते हैं. इसके बावजूद UPI चार्ज को लेकर लोगों के बीच अब भी काफी भ्रम है. सबसे बड़ा सवाल यही रहता है कि अगर किसी दोस्त को 5,000 रुपए UPI से भेजे जाएं तो क्या इसके लिए अलग से पैसे देने होंगे?

वहीं, दुकानदार या किसी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म को UPI से भुगतान करने पर क्या नियम बदल जाते हैं? दरअसल, UPI ट्रांजैक्शन को मुख्य रूप से दो कैटेगरी में समझा जाता है. इनमें पहली P2P यानी Person to Person और दूसरी P2M यानी Person to Merchant है. दोनों तरह के पेमेंट UPI के जरिए ही किए जाते हैं, लेकिन इनमें पैसा पाने वाला अलग होता है और इसी वजह से दोनों की कैटेगरी भी अलग मानी जाती है.

दोस्त को 5,000 रुपए भेजने पर क्या लगेगा चार्ज?

मान लीजिए आपको अपने दोस्त को 5,000 रुपए भेजने हैं. अगर आप अपने बैंक अकाउंट से UPI के जरिए यह रकम ट्रांसफर करते हैं तो यह P2P ट्रांजैक्शन होगा. सामान्य बैंक अकाउंट से किए जाने वाले ऐसे UPI ट्रांसफर के लिए ग्राहक से अलग से कोई चार्ज नहीं लिया जाता है. यानी 5,000 रुपए भेजने की स्थिति में आपके अकाउंट से 5,000 रुपए ही कटेंगे और जिस व्यक्ति को रकम भेजी गई है, उसके खाते में भी 5,000 रुपए ही जाएंगे.

अब किस बात को लेकर चर्चा हो रही है?

UPI चार्ज को लेकर चर्चा की वजह सरकार की ओर से रखा गया नया प्रस्ताव है. प्रस्ताव के मुताबिक, जिन व्यापारियों का सालाना टर्नओवर 1.5 करोड़ रुपए से अधिक है, उनसे 2,000 रुपए से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर 0.3% से 0.5% तक Merchant Discount Rate लेने की बात सामने आई है. हालांकि, इस प्रस्ताव से फिलहाल आम UPI यूजर के लिए किसी तरह की परेशानी की बात नहीं है.

P2P ट्रांजैक्शन किसे कहते हैं?

P2P यानी Person to Person का सीधा मतलब एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति को पैसे भेजना है. उदाहरण के तौर पर, आपने दोस्त को रकम भेजी, माता-पिता के खाते में पैसे ट्रांसफर किए या किसी रिश्तेदार के बैंक अकाउंट में UPI के जरिए भुगतान किया, तो ये सभी P2P पेमेंट की श्रेणी में आएंगे. इस तरह के ट्रांजैक्शन में किसी सामान या सेवा की खरीदारी नहीं होती. इसमें एक व्यक्ति सीधे दूसरे व्यक्ति को पैसे भेजता है.

P2M यानी Merchant Payment क्या है?

इसके उलट जब UPI के जरिए किसी दुकानदार, कंपनी या बिजनेस को सामान या सेवा के बदले भुगतान किया जाता है तो इसे P2M यानी Person to Merchant ट्रांजैक्शन कहा जाता है. उदाहरण के लिए, आपने किसी दुकान से 2,000 रुपए का सामान खरीदा और दुकानदार के UPI QR Code को स्कैन करके भुगतान कर दिया.

यह P2M ट्रांजैक्शन होगा. इसी तरह किसी ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म पर सामान खरीदते वक्त UPI से किया गया पेमेंट भी Merchant Transaction की कैटेगरी में आता है. इसे 5,000 रुपए के उदाहरण से समझें तो दोस्त के खाते में भेजे गए 5,000 रुपए P2P पेमेंट हैं, जबकि किसी दुकान पर 5,000 रुपए की खरीदारी के लिए दुकानदार के UPI QR पर किया गया भुगतान P2M होगा. रकम समान है, लेकिन दोनों ट्रांजैक्शन की कैटेगरी अलग है.

Merchant को UPI पेमेंट पर कितना चार्ज देना पड़ता है?

UPI इस्तेमाल करने वाले ग्राहक और Merchant पर लगने वाले चार्ज को एक जैसा नहीं समझना चाहिए. बैंक अकाउंट से किए जाने वाले UPI पेमेंट को ग्राहक के लिए फ्री रखा गया है. दूसरी तरफ, Merchant Payment Account के मामले में अलग-अलग चार्जेज हो सकते हैं, जो 0.25% से 3.5% तक बताए गए हैं.

हालांकि, इसका यह अर्थ नहीं है कि कोई दुकानदार अपनी तरफ से हर UPI पेमेंट पर ग्राहक से अतिरिक्त पैसा मांग सकता है. पेमेंट करते समय ग्राहक को अपनी स्क्रीन पर दिखाई दे रही रकम को देखकर ही भुगतान करना चाहिए.

UPI Charge को लेकर क्यों बना रहता है भ्रम?

UPI पेमेंट की पूरी प्रक्रिया में केवल ग्राहक और दुकानदार ही शामिल नहीं होते. इसके पीछे बैंक और पेमेंट ऐप भी नेटवर्क का हिस्सा होते हैं. साथ ही UPI के जरिए अलग-अलग तरह के पेमेंट इंस्ट्रूमेंट इस्तेमाल किए जा सकते हैं. NPCI के नियमों में इस तरह के ट्रांजैक्शन के लिए अलग-अलग इंटरचेंज की व्यवस्था है. यही वजह है कि UPI से होने वाले हर ट्रांजैक्शन को एक ही तरीके से प्रोसेस किया जाता है, ऐसा मानना सही नहीं है.

यह भी पढ़े: पाकिस्तानः इमरान की पार्टी PTI पर शिकंजा, केपी CM सहित 25 नेताओं के पासपोर्ट ब्लॉक

Latest News

इंटरनेशनल वाटर्स में पाकिस्तान नेवी ने की उकसावे वाली हरकत, भारत ने दी चेतावनी

International Waters Clash: इंटरनेशनल वाटर्स में पाकिस्तान नेवी ने बेहद खतरनाक और उकसावे वाली हरकत की है. दरअसल, पाकिस्तानी...

More Articles Like This