WhatsApp Update: अब बिना नंबर शेयर किए कर सकेंगे चैट और कॉल, जल्द आएगा यूजरनेम फीचर

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

WhatsApp Update: मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप अपने प्लेटफॉर्म पर बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है. कंपनी जल्द ही ऐसा फीचर लाने जा रही है, जिससे यूजर्स बिना फोन नंबर शेयर किए भी एक-दूसरे से जुड़ सकेंगे.

यूजरनेम से होगी पहचान

रिपोर्ट्स के मुताबिक, व्हाट्सएप पर जल्द यूजरनेम और यूनिक आईडी का फीचर आने वाला है. इसके जरिए यूजर्स अपने लिए एक अलग पहचान बना सकेंगे, ठीक वैसे ही जैसे अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर होता है. इस फीचर की मदद से लोग बिना नंबर बताए मैसेज, वॉइस कॉल और वीडियो कॉल कर सकेंगे, जिससे प्राइवेसी को बड़ा फायदा मिलेगा.

कब तक आएगा फीचर

जानकारी के अनुसार, यह फीचर जून 2026 तक ग्लोबल स्तर पर लॉन्च किया जा सकता है. हालांकि यह पूरी तरह वैकल्पिक होगा, यानी यूजर्स चाहें तो पहले की तरह फोन नंबर का इस्तेमाल जारी रख सकते हैं.

बिजनेस यूजर्स के लिए भी नया प्लान

रिपोर्ट्स में यह भी सामने आया है कि व्हाट्सएप बिजनेस के लिए एक नया डायनामिक प्राइसिंग मॉडल ला सकता है. इसके तहत कंपनियां मार्केटिंग मैसेज भेजने के लिए रियल-टाइम में बोली लगा सकेंगी. इस सिस्टम का ट्रायल 2026 की दूसरी छमाही में शुरू हो सकता है और 2027 तक इसे लागू किया जा सकता है.

भारत में बड़ा यूजर बेस

भारत व्हाट्सएप के सबसे बड़े बाजारों में से एक है, जहां 50 करोड़ से ज्यादा यूजर्स हैं. ऐसे में इस फीचर का सबसे ज्यादा असर भारतीय यूजर्स पर देखने को मिल सकता है.

सोशल मीडिया का बढ़ता असर

हालिया रिपोर्ट के अनुसार, भारत में 77% खरीदारी के फैसले सोशल मीडिया से प्रभावित होते हैं. वहीं 72% प्रोडक्ट डिस्कवरी व्हाट्सएप जैसे मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के जरिए होती है.

यह भी पढ़े: BMW Price Hike: 1 अप्रैल से महंगी होंगी BMW और MINI कारें, 2% तक बढ़ेंगी कीमतें

Latest News

22 October 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 October 2026 Ka Panchang: 22 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है. इस दिन...

More Articles Like This

Exit mobile version