AIIMS NORCET 5: नर्सिंग ऑफिसर भर्ती सामान्य पात्रता परीक्षा के नतीजे घोषित, ऐसे करें डाउनलोड  

AIIMS NORCET 5 Result: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) नई दिल्ली ने नर्सिंग ऑफिसर भर्ती सामान्य पात्रता परीक्षा (NORCET) 05 के पहले फेज का परिणाम घोषित कर दिया है. इस परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार इसके आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. 

दरअसल, एम्स नर्सिंग ऑफिसर भर्ती सामान्य पात्रता परीक्षा 17 सितंबर को आयोजित की गई थी, जिसका एम्स ने परिणाम जारी कर दिया है. जो भी उम्मीदवार एनओआरसीईटी चरण एक परीक्षा में उत्तीर्ण हुए होंगें वो 07 अक्तूबर, 2023 को आयोजित होने वाली चरण दो परीक्षा में शामिल होंगे.

ऐसे डाउनलोड करें रिजल्‍ट  

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- aiimsexams.ac.in पर जाएं.
  • NORCET परिणाम 2023 लिंक पर क्लिक करें.
  • NORCET 5 स्कोरकार्ड पीडीएफ डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा.
  • NORCET 5 स्कोरकार्ड पीडीएफ को सेव और डाउनलोड करें.

आपको बता दें कि एनओआरसीईटी परीक्षा राष्ट्रीय क्षय रोग और श्वसन रोग संस्थान (NITRD), नई दिल्ली में नर्सिंग अधिकारी पद को भरने के लिए आयोजित की जाती है. शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को 4,600 रुपये प्रति माह के ग्रेड वेतन के साथ 9,300 से 34,800 रुपये के बीच पारिश्रमिक मिलेगा.

Latest News

बिठूर में बोले CM योगी- सिर्फ भाजपा के पास दंगाइयों का उपचार, सपा के नेता भी लेने लगे हैं राम का नाम, इनके इरादे...

Cm Yogi In Kanpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर के बिठूर में अपने संबोधन के दौरान समाजवादी पार्टी पर...

More Articles Like This

Exit mobile version