प्रदेश में आज से सक्रिय होगा एक और विक्षोभ, इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Weather In Up: पिछले कई दिनों से आसमान से आग बरस रही है. इससे भीषण गर्मी के बीच हर कोई बेहाल है. ऐसे में मौसम में बदलाव की खबर सामने आई है. यूपी में गर्मी अभी पूरी रफ्तार से आगे नहीं बढ़ पाएगी. बीते दिनों सक्रिय रहे एक विक्षोभ की वजह से नौपता का प्रभाव कम रहा है. अब 4 जून यानी आज से प्रदेश में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है.

इसके प्रभाव से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के करीब 20 जिलों में गरज-चमक के साथ आंधी और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है. इसके साथ ही सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत और मेरठ में 50 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने का ऑरेंज अलर्ट है. जिन इलाकों में यह विक्षोभ सक्रिय होगा, वहां के पारे में छह डिग्री तक की गिरावट संभव है. अब यह कह पाना कठिन है कि इस विक्षोभ का दायरा यूपी में कहां-कहां तक होता है.

प्रदेश में पिछले दो दिनों से तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. बुधवार को करीब दस जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक रहा. बस्ती 42 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा.

वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, 5 और 6 जून को पश्चिमी विक्षोभ का असर मध्य और पूर्वी उत्तर प्रदेश तक पहुंचने की संभावना है, जिससे इन क्षेत्रों में भी आंधी और छिटपुट बूंदाबांदी के आसार हैं.

इन जिलों में येलो अलर्ट

बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, संभल, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, व आसपास के क्षेत्र.

Latest News

‘पाकिस्तान से अब सिर्फ PoK पर बात होगी’, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सैनिकों की वीरता को किया नमन

New Delhi: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि हमारा इरादा साफ है. अब पाकिस्तान से कोई बातचीत...

More Articles Like This

Exit mobile version