Ayush NEET UG: स्पेशल स्ट्रे वैकेन्सी राउंड के लिए पंजीकरण का आखिरी दिन आज, इस दिन आएंगे नतीजे

Ayush NEET UG Counselling 2023:  आयुष प्रवेश केंद्रीय परामर्श समिति आज आयुष नीट यूजी काउंसलिंग 2023 के स्पेशल स्ट्रे वैकेन्सी राउंड के लिए पंजीकरण और विकल्प-लॉकिंग विंडो को बंद कर देगी. ऐसे में जिन उम्मीद्वारों ने अभी तक अपना रजिस्‍ट्रेशन नहीं कराया है, वो बिना किसी देर के इसके आधिकारिक भर्ती पोटर्ल- aaccc.gov.in पर जाकर आयुष पाठ्यक्रमों के लिए पंजीकरण एवं विकल्प लॉक कर सकते हैं.

इस दिन आएगा आंवटन का नतीजा

आयुष नीट यूजी काउंसलिंग 2023 के लिए योग्‍य छात्र आज दोपहर 2 बजे से रात 11:55 बजे तक विकल्प भर और लॉक कर सकेंगे. वहीं, स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड सीट आवंटन  के नतीजे 21 नवंबर 2023 को घोषित किए जाएंगे.

सीट अपग्रेट नहीं कर सकेंगे युवा

इस राउंड में उम्मीद्वारों को पिछले किसी भी राउंड से अपनी सीट अपग्रेड करने की अनुमति नहीं होगी.

स्पेशल स्ट्रे वैकेन्सी राउंड के लिए आवश्‍यक तिथियां

घटनाएं दिनांक
पंजीकरण और शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि 19 नवंबर, 2023 दोपहर 2 बजे तक, भुगतान विंडो शाम 5 बजे तक खुली रहेगी
चॉइस फिलिंग या लॉक करने की आखिरी तारीख 19 नवंबर 2023, दोपहर 2 बजे से रात 11:55 बजे तक च्वाइस लॉकिंग
सीट आवंटन की प्रक्रिया 20 नवंबर, 2023
सीट आवंटन परिणाम 21 नवंबर, 2023
आवंटित संस्थान में रिपोर्टिंग 22 नवंबर, 2023 से 27 नवंबर, 2023 तक

ऐसे करें रजिस्‍ट्रेशन

  • सबसे पहले AACCC की आधिकारिक वेबसाइट aaccc.gov.in पर जाएं.
  • ‘ Registration’ के लिंक पर क्लिक करें.
  • NEET UG रोल नंबर, पासवर्ड और सुरक्षा पिन का इस्‍तेमाल करके लॉगिन करें.
  • आवश्‍यक विवरण को दर्ज करके पंजीकरण शुल्क का भुगतान करें.
  • जरूरी दस्तावेज अपलोड करें.
  • फॉर्म सबमिट करें और इसे भविष्य के लिए डाउनलोड करें.

ये भी पढ़े:-GSSSB: इस राज्य में तृतीय श्रेणी के पदों पर भर्ती शुरू, जानिए कैसे कर सकते हैं आवेदन

Latest News

06 November 2026 Ka Panchang: शुक्रवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

06 November 2026 Ka Panchang: 6 नवंबर 2026, शुक्रवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से खास रहने वाला...

More Articles Like This

Exit mobile version