इंतजार समाप्त! जारी हुए CBSE कक्षा 12वीं के परिणाम, 87.98% छात्र पास

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

CBSE Class 12 Result: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई ने आज कक्षा 12वीं के बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए. आज सुबह ये नतीजे जारी किए गए हैं. सभी छात्रों को परिणाम का बेसब्री से इंतजार था. जिन भी छात्रों ने ये परीक्षा दी थी वो सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर अपने परिणाम देख सकते हैं. जानकारी दें कि 12वीं कक्षा के नतीजे छात्र आधिकारिक वेबसाइट – cbseresults.nic.in और cbse.gov.in के साथ डिजीलॉकर सहित पर भी देख सकते हैं.

आपको बता दें कि इस साल सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 12वीं में कुल 87.98 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण है. जो कि पिछले वर्ष के 87.33% से 0.65 प्रतिशत अधिक है. सीबीएसई द्वारा जारी परिणाम के अनुसार 24,000 से अधिक उम्मीदवारों ने 95 प्रतिशत से अधिक पाए हैं. वहीं, 1.16 लाख से अधिक ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं.

 

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज ग्रहों की चाल बताएगी सभी 12 राशियों का हाल, यहां पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 09 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version