DGCA: एयर इंडिया पर लगा 10 लाख का आर्थिक जुर्माना, 3 नवंबर को जारी किया गया था कारण बताओ नोटिस

Must Read

DGCA Air India:  डीजीसीए ने टाटा की अगुवाई वाले एयर इंडिया पर 10 लाख रुपये का वित्तीय जुर्माना लगाया है. डीजीसीए ने उनके नियमों का पालन न करने के आधार मामले में यह कार्रवाई की है. वहीं इससे पहले 3 नवंबर 2023 को एयर इंडिया को एक कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया था. इस नोटिस में संबंधित नियमों के प्रावधानों का अनुपालन न करने पर उनकी प्रतिक्रिया मांगी गई थी. इस बात की जानकारी डीजीसीए ने दी है.

एयर इंडिया पर 10 लाख का जुर्माना

आपको बता दें कि नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने यात्रियों को प्रदान की जाने वाली सुविधाओं से संबंधित मानदंडों का पालन करने में विफल रहीं. जिसके लिए डीजीसीए ने एयर इंडिया पर 10 लाख रुपये का वित्‍तीय जुर्माना लगाया है.

डीजीसीए ने जारी किया कारण बताओं नोटिस

दरअसल, दिल्ली, कोच्चि और बेंगलुरु हवाई अड्डों पर नियामक द्वारा एयरलाइनों का निरीक्षण करने के बाद पाया गया कि एयर इंडिया प्रासंगिक नागरिक उड्डयन आवश्यकता (सीएआर) के प्रावधानों का अनुपालन नहीं कर रही थी. जिसके लिए बाद में 3 नवंबर को एयर इंडिया को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया.  

एयर इंडिया पर लगा 10 लाख का जुर्माना

वहीं, डीजीसीए ने बुधवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि कारण बताओ नोटिस पर एयर इंडिया के जवाब के आधार पर यह पाया गया कि एयरलाइन ने सीएआर के प्रावधानों का पालन नहीं किया.  जवाब पत्र में कहा गया है कि ये विलंबित उड़ानों से प्रभावित यात्रियों के लिए होटल आवास उपलब्ध नहीं कराने और उनके कुछ ग्राउंड कर्मियों को शर्तों के मुताबिक प्रशिक्षण न देने और अंतरराष्ट्रीय बिजनेस क्लास के यात्रियों को मुआवजे का भुगतान न करने से संबंधित हैं, जिन्हें अनुपयोगी सीटों पर यात्रा करने के लिए मजबूर किया गया था. एयर इंडियां के इन्‍हीं सारी गड़बड़ियों के लिए नियामक ने उस पर 10 लाख रुपये का आर्थिक जुर्माना लगाया है.

ये भी पढ़े:-Intelligence Bureau में निकलीं बंपर भर्ती, जानिए कब से कर सकेंगे आवेदन

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This