JEE Advanced 2024: जेईई एडवांस परीक्षा के लिए अब 27 अप्रैल से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन, IIT मद्रास ने बदली तारीखें

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

JEE Advanced 2024: देश के विभिन्न भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों में संचालित स्नातक स्तरीय पाठ्यक्रमों में इस साल दाखिले के लिए आयोजित की जाने वाली प्रवेश परीक्षा JEE Advanced 2024 में शामिल होने के लिए पंजीकरण की तारीखें आगे बढ़ा दी गई हैं. IIT मद्रास की ओर से जारी अपडेट के मुताबिक, छात्र-छात्राएं अब अपना पंजीकरण 27 अप्रैल से 7 मई के बीच कर सकेंगे. बता दें कि पहले पंजीकरण की तारीख 21 से 30 अप्रैल निर्धारित थीं.

JEE Advanced 2024: कब होगी परीक्षा 

शेड्यूल के मुताबिक, आईआईटी मद्रास 26 मई को जेईई एडवांस 2024 परीक्षा का आयोजन करेगा. पेपर 1 सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित किया जाएगा, जबकि पेपर 2 दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगा.

JEE Advanced 2024: क्या है आयु सीमा 

आयु सीमा के अनुसार, पात्र होने के लिए उम्मीदवारों का जन्म 1 अक्टूबर 1999 को या उसके बाद होना चाहिए. एससी, एसटी), और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को आयु में पांच वर्ष की छूट दी जाएगी. संबंधित विषय में ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबासाइट पर विजिट कर सकते हैं.

यह भी पढ़े: 17 अप्रैल को मनाया जाएगा रामनवमी का त्योहार, अयोध्या जाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

Latest News

Aaj Ka Rashifal 3 July 2026: आज इन राशियों पर रहेगी किस्मत मेहरबान, जानें मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन

Aaj Ka Rashifal, 03 July 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This