ITI Apprentice: बिहार आईटीआई में ट्रेड अप्रेंटिस के लिए आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ, फटाफट करें आवेदन  

Bihar BTSC ITI Trade Instructor Recruitment 2023: बिहार तकनीकी सेवा आयोग औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में ट्रेड अप्रेंटिस की भर्ती का आयोजन किया है. इस भर्ती के तहत जो भी इच्छुक और योग्य उम्‍मीद्वार इन पदों पर आवेदन के लिए आज से आवेदन कर सकेंगे. आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट – btsc.bih.nic.in पर जाना होगा.  

आज से करें आवेदन

यह भर्ती अभियान श्रम संसाधन विभाग के तहत नियोजन और प्रशिक्षण निदेशालय  के तहत विभिन्न औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में विभिन्न ट्रेडों के व्यावसायिक प्रशिक्षकों की 1279 रिक्तियों को भरर जाएगा. आयोग ने इस भर्ती के लिए पहले 15 सितंबर को एक अधिसूचना जारी की थी, जिसके बाद इससे जुड़ी विस्तृत अधिसूचना कल जारी की गई. अधिसूचना के मुताबिक, भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो रही है. 

जानें आवेदन करने की प्रक्रिया

  • इच्‍छुक उम्‍मीदवार आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- btsc.bih.nic.in पर विजिट करें.
  • होम पेज पर डिग्री/डिप्लोमा के विभिन्न पदों के ट्रेड इंस्ट्रक्टर का विज्ञापन को ओपेन करें.
  • आवेदन करने से पहले निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और फिर पंजीकरण करने के लिए आगे बढ़ें।
  • मांगी गई जरूरी जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें. 
  • इसके बाद आपका लॉगिन क्रेडेंशियल जनरेट हो जाएगा.
  • अब लॉगइन करके फॉर्म भरें और सबमिट करें.
  • सबमिट करें और कन्फर्मेशन पेज का प्रिंटआउट ले लें.

Latest News

55 कारीगर, 5840 घंटे की मेहनत….दुबई में बना दुनिया का सबसे बड़ा झुमका

Largest Gold Jhumkas: दुबई की एक ज्वेलरी कंपनी ने सोने का एक अनोखा झुमका बनाया है, जो दुनिया में...

More Articles Like This

Exit mobile version