NTPC Limited Recruitment 2024: एनटीपीसी लिमिटेड ने असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव के पदों पर निकाली भर्ती, जानें पूरा विवरण

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

NTPC Limited Recruitment 2024: एनटीपीसी लिमिटेड ने असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव (Assistant Executive) के पदों पर भर्ती निकाली है. इस भर्ती के तहत एनटीपीसी के कुल 223 पदों को भरा जाना है. इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जोकि 08 फरवरी, 2024 तक चलेगी. इच्छुक एवं योग्य उम्‍मीदवार निर्धारित अवधि के अंदर एनटीपीसी की आधिकारिक वेबसाइट ntpc.co.in पर विजिट कर इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते है.

NTPC Limited Recruitment 2024: भर्ती डिटेल्स 

एनटीपीसी की ओर से निकाली गई इस भर्ती के तहत कुल 223 पदों पर नियुक्तियां की जानी है. इनमें यूआर कैटेगिरी के लिए 98, ईडब्लूएस 40 और ओबीसी के 40 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. वहीं, एससी के 39 और एसटी के 24 खाली पदों को भरा जाएगा.

NTPC Limited Recruitment 2024: इतनी देनी होगी फीस 

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 300/- है. SC/ST/PwBD वर्ग और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान करने से छूट दी गई है. उम्मीदवार फीस का भुगतान ऑनलाइन मोड के माध्यम से कर सकते हैं. अधिक जानकारी के लिए एनटीपीसी की आधिकारिक वेबसाइट ntpc.co.in पर विजिट करें.

ये भी पढ़े: Petrol Diesel Prices: अहमदाबाद में महंगा, तो कर्नाटक में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें आपके शहर में क्या है नई कीमत?

Latest News

24 March 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

24 March 2026 Ka Panchang: हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को करने से पहले शुभ और अशुभ मुहूर्त देखा...

More Articles Like This

Exit mobile version