WB Police Constable Recruitment 2024: पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती विभाग में कॉन्स्टेबल/लेडी कॉन्स्टेबल के पदो पर निकली भर्ती, इस दिन से कर सकेंगे आवेदन

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
WB Police Constable Recruitment 2024: पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती विभाग की ओर से कॉन्स्टेबल/लेडी कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती के लिए अधिसूचना जारी होने के साथ ही आवेदन तिथियों का भी ऐलान कर दिया गया है. इच्‍छुक एवं योग्‍य उम्‍मीदवार वेस्ट बंगाल पुलिस विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट wbpolice.gov.in पर जाकर 1 मार्च 2024 से आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकेंगे. आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 29 मार्च 2024 निर्धारित की गयी है.
WB Police Constable Recruitment 2024: कौन कर सकेगा आवेदन
पश्चिम बंगाल कॉन्स्टेबल/लेडी कॉन्स्टेबल पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी ने माध्यमिक एग्जामिनेशन वेस्ट बंगाल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन या इसके समकक्ष बोर्ड से उत्तीर्ण की हो. इसके साथ ही उम्‍मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल से कम और अधिकतम आयु 30 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए.
WB Police Constable Recruitment 2024: इस तरह से भर सकेंगे फॉर्म
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट wbpolice.gov.in पर जाना होगा. इसके बाद, भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करके पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा. पंजीकरण होने के बाद अभ्यर्थी लॉग इन माध्यम से अन्य जानकारी एवं फोटोग्राफ एवं हस्ताक्षर अपलोड करके आवेदन प्रक्रिया कर लें. अंत में पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का एक प्रिंटआउट लेकर अपने पास सुरक्षित रख लेना है.
ये भी पढ़े: Shahjahan Sheikh: संदेशखाली का मुख्य आरोपी शाहजहां शेख गिरफ्तार, बशीरहाट कोर्ट में हुई पेशी
Latest News

Aaj Ka Rashifal: शनि जयंती पर महासंयोग, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, इन्हें रहना होगा सावधान

Aaj Ka Rashifal, 16 May 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का...

More Articles Like This