देशभर में आज NEET-UG 2026 की दोबारा परीक्षा, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की सामने आई प्रतिक्रिया

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

NEET Re-Exam 2026: NEET-2026 परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद आज 21 जून, रविवार को दोबारा आयोजित की जा रही है. इस परीक्षा में कुल 22 लाख छात्र हिस्सा ले रहे हैं. री-एग्जाम को लेकर देशभर में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं. वहीं, एग्ज़ाम को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का रिएक्शन सामने आया है.

NEET Re-Exam 2026 को पर क्या बोले शिक्षा मंत्री

मीडिया से बातचीत करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि आज दोबारा परीक्षा होने जा रही है. मुझे एनटीए, सभी राज्य सरकारों, जिला प्रशासन, भारत की शिक्षा व्यवस्था और खासकर देश के छात्रों पर पूरा भरोसा है. लगभग 22 लाख छात्र थोड़ी ही देर में नीट की परीक्षा में शामिल होने वाले हैं. वे सभी बिना किसी डर या चिंता के परीक्षा दें. इसके साथ ही धर्मेंद्र प्रधान ने सभी छात्रों को शुभकामना देते हुए कहा कि आप निश्चित रूप से अच्छा करेंगे. सभी छात्रों को मेरी ओर से ढेर सारी शुभकामनाएं. लोगों को देश की व्यवस्था पर भरोसा है और आज भी वह भरोसा बना रहेगा. मुझे उम्मीद है कि यह अटूट विश्वास सदा बरकरार रहेगा.

भविष्य के साथ खिलवाड़ न करें

केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कहा, “इस मौके पर एक व्यक्ति और एक सामाजिक कार्यकर्ता के तौर पर मेरी गुजारिश है कि कृपया भारत की नई पीढ़ी के भविष्य के साथ खिलवाड़ न करें. इसे मजाक न बनाएं. हम ऐसा कुछ न करें जिससे बच्चों की मानसिक सेहत पर असर पड़े. कुछ ही घंटों में बच्चे अपनी परीक्षा देने जा रहे हैं. मैं यह इसलिए कह रहा हूं क्योंकि कल देश में कुछ तथाकथित जिम्मेदार लोगों ने बच्चों के प्रति गलत इरादों और गलत मकसदों के साथ व्यवहार किया.

देशभर के बच्चों की मुश्किलें न बढ़ाएं

धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि मैं उनसे अपील करता हूं कि अगर आप खुद को जिम्मेदार मानते हैं, अगर आप खुद को देश का सच्चा नागरिक मानते हैं, अगर आप देश के लोगों का प्रतिनिधित्व करते हैं, तो कृपया जिम्मेदारी लें. देशभर के बच्चों की मुश्किलें न बढ़ाएं. आपसे मेरी यही अपील है. उन्होंने आगे कहा कि नीट की परीक्षा आज हो जाएगी और जल्द ही सीबीएसई की ओर से भी बचे रिजल्ट जारी कर दिए जाएंगे. उन्होंने कहा, “मैं आश्वस्त करना चाहता हूं कि हमारी ओर से बच्चों के लिए कोई भी अव्यवस्था नहीं होने दी जाएगी.”

ये भी पढ़ें- Aaj Ka Mausam: दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 89 KM/H की रफ्तार से चलेंगी तूफानी हवाएं

Latest News

08 August 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

8 अगस्त 2026, शनिवार को श्रावण कृष्ण दशमी, रोहिणी व्रत, रोहिणी नक्षत्र और ध्रुव योग का विशेष संयोग बन रहा है. जानिए आज का शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय-सूर्यास्त और पूरा पंचांग.

More Articles Like This