UIDAI ने इंटर्न के 28 पदों पर निकाली वैकेंसी, युवाओं के लिए यह एक शानदार मौका

New Delhi: आधार कार्ड बनाकर जारी करने वाली संस्था भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने इंटर्न के कुल 28 पदों पर वैकेंसी निकाली है. इन पदों के लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया 1 अप्रैल से शुरू हो गई है. अप्लाई करने की अंतिम तिथि 15 अप्रैल निर्धारित की गई है. UIDAI के साथ जुड़कर अपने शानदार करियर की शुरुआत करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए यह एक खास मौका है.

इन 28 पदों पर होनी है भर्ती

28 पदों में बी(टेक)/बीई और एमटेक के 10+4, बैचलर ऑफ डिजाइन (बी-डेस) के 2, मास्टर ऑफ डिजाइन (एम-डेस) के 4, बैचलर ऑफ मैथेमेटिक्स (बी-मैथ्स)/बैचलर ऑफ स्टैटिस्टिक्स (बी-स्टेट) के 4 और मास्टर ऑफ साइंस इन मैथमेटिक्स (एम-मैथ्स)/मास्टर ऑफ स्टैटिस्टिक्स (एम-स्टेट) के 4 पद शामिल हैं.

ग्रेजुएशन या PG की डिग्री होना अनिवार्य

एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार ग्रेजुएशन या पोस्ट-ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित स्किल का होना भी अनिवार्य है. योग्य अभ्यर्थियों का चयन मेरिट के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू/डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स को यूआईडीएआई इंटर्नशिप नीति के अनुसार प्रति माह स्टाइपेंड दिया जाएगा.

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. होमपेज पर जाने के बाद संबंधित वैकेंसी के लिए जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें. इसके बाद अधिसूचना में दिए गए आधिकारिक लिंक के माध्यम से आवेदन करें. वहीं, भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट्स नोटिफिकेशन के अंत में दिए गए लिंक पर क्लिक कर, योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आदि से जुड़ी विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें. मुर्दों से काम करवाएगा जोधपुर प्रशासन! क्या ‘स्वर्ग’ से करेंगे जनगणना? लिस्ट में नाम देख चौंके लोग

Latest News

Pitru Paksha 2026: आज से पितृ पक्ष शुरू, जानिए पूजा का समय और नियम

Pitru Paksha 2026: आज से पितृपक्ष माह की शुरुआत हो रही है. पितृपक्ष का समय पितरों को अर्पित है....

More Articles Like This

Exit mobile version