New Delhi: NEET पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ बढ़ते विरोध के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को युवाओं के भविष्य के महत्व पर ज़ोर दिया. उन्होंने घोषणा की कि पेपर लीक में शामिल लोगों को जल्द और कड़ी सज़ा दिलाने के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाए जाएंगे. X पर एक पोस्ट में PM मोदी ने कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और संबंधित अधिकारियों को सभी ज़रूरी कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं.
भविष्य से ज़्यादा ज़रूरी कुछ भी नहीं
वहीं PM मोदी ने लिखा, हमारे युवाओं के कल्याण और भविष्य से ज़्यादा ज़रूरी कुछ भी नहीं है. हमने पेपर लीक में शामिल लोगों को जल्द और कड़ी सज़ा दिलाने के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाने का फैसला किया है. संबंधित अधिकारियों को इस दिशा में सभी ज़रूरी कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं. यह छात्रों के हितों की रक्षा के लिए उठाए जा रहे हमारे कदमों की कड़ी का हिस्सा है. जो लोग हमारे युवाओं के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा.
बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन
प्रधानमंत्री का यह भरोसा ऐसे समय में आया है जब दिल्ली और अन्य शहरों में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. पेपर लीक के मुद्दे पर विपक्ष लगातार पीएम मोदी पर निशाना साध रहे थे कि वो इस पर चुप्पी साधे हुए हैं, कुछ बोल नहीं रहे हैं, कोई बड़ा एक्शन नहीं ले रहे हैं. पीएम मोदी ने इस मामले में अपनी चुप्पी 21 जुलाई को ही तोड़ दी थी. उधर, पेपर लीक के मुद्दे पर दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले करीब एक महीने से कॉकरोच जनता पार्टी का विरोध प्रदर्शन हो रहा है.
लगातार चर्चा की मांग
कांग्रेस सहित कई विपक्ष दल इसका समर्थन कर रहे हैं. विपक्षी दल अलग से भी इसको लेकर प्रोटेस्ट कर रहे हैं. संसद के मानसून सत्र में पिछले तीन दिनों से इस मुद्दे को उठाया जा रहा है. विपक्ष इस पर लगातार चर्चा की मांग कर रहा है. शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहा है.
इसे भी पढ़ें. जम्मू-कश्मीर आसमानी आफतः भारी बारिश से चार दिन में 31 की मौत, अमरनाथ-वैष्णो देवी यात्रा पांचवें दिन भी रुकी

