असम राइफल्स में टेक्निकल एवं ट्रेड्समैन के पदों पर होगी भर्ती, जानिए पात्रता

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Assam Rifles Recruitment 2024: अगर आप असम राइफल्स में शामिल होकर देश की सेवा करना चाहते हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है. असम राइफल्स ने टेक्निकल एवं ट्रेड्समैन के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली है. इच्‍छुक एवं योग्‍य उम्‍मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट assamrifles.gov.in पर विजिट कर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकेंगे.

Assam Rifles Recruitment 2024: भर्ती के लिए पात्रता

असम राइफल्स टेक्निकल एवं ट्रेड्समैन रैली भर्ती 2024 में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी का पदानुसार 10वीं/ 12वीं/ 10th, 12वीं के साथ ITI- डिप्लोमा/ ग्रेजुएशन आदि उत्तीर्ण होना आवश्यक है. अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 23 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए.

Assam Rifles Recruitment 2024: चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को सबसे पहले PET/PST प्रक्रिया में भाग लेना होगा. इस चरण में सफल अभ्यर्थियों को ट्रेड टेस्ट/ स्किल, लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जायेगा. इस चरण के बाद उम्मीदवारों को डिटेल्ड मेडिकल एग्जामिनेशन (DME) में भाग लेना होगा. सभी चरणों में सफल अभ्यर्थियों को ही अंतिम मेरिट लिस्ट में जगह प्रदान की जाएगी. भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आधिकारीक वेबसाइट पर विजिट करें.

यह भी पढ़े: West Bengal: बीरभूम की कोयला खदान में धमाका, सात मजदूरों की मौत, राहत कार्य जारी

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This