Delhi Police और CAPF में SI बनने का मौका, जल्‍दी करें आवेदन

SSC Delhi Police CAPF SI Recruitment 2023: एसएससी (SSC) की ओर से दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में सब-इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. इच्छुक एवं योग्‍य उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर विजिट कर अपना आवेदन कर सकते हैं.

आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 अगस्त (रात 11.00 बजे तक) तक निर्धारित की गई है. SSC कैलेंडर 2023-24 के मुताबिक, SSC CPO भर्ती की अधिसूचना 22 जुलाई 2023 को जारी हुई है. इसके साथ ही आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है. स्नातक उम्मीदवार दिल्ली पुलिस में उप-निरीक्षक (कार्यकारी) और CAPF में उप-निरीक्षक (GD) के लिए आवेदन कर सकते हैं.

पदों का विवरण

SSC भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 1876 रिक्तियों को भरना है, जिनमें से 109 रिक्तियां दिल्ली पुलिस में पुरुष उम्मीदवारों के लिए हैं, 53 रिक्तियां दिल्ली पुलिस में महिला SI उम्मीदवारों के लिए हैं और शेष 1714 रिक्तियां केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में SI उम्मीदवारों के लिए हैं। भर्ती परीक्षा अस्थायी रूप से अक्तूबर, 2023 में आयोजित होने वाली है.

Latest News

मिडटर्म चुनाव से पहले डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा ऐलान, वोटर फ्रॉड की जानकारी देने पर 10 लाख डॉलर का इनाम

US Midterm Elections 2026: अमेरिका में 3 नवंबर को होने वाले मिडटर्म चुनावों से पहले ही डोनाल्ड ट्रंप ने...

More Articles Like This

Exit mobile version