SSC: दिल्‍ली पुलिस कॉन्‍सटेबल के पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि आज, समय रहते भर लें फॉर्म

SSC Delhi Police Constable Recruitment 2023: कर्मचारी चयन आयोग (Staff Selection Commission) में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए दिल्‍ली पुलिस में भर्ती होने का यह यह आखिरी मौका है, दरअसल, एसएससी की की ओर से दिल्ली पुलिस में महिला और पुरुष कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है. जिसकी अंतिम तिथि आज यानी 30 सिंतबर आयोग द्वारा निर्धारित है. इसलिए जिन उम्‍मीद्वारों ने अभी तक एसएससी के इन पदों पर अपना आवेदन नही किया है, वो तुंरत बिना किसी देर के अपना आवेदन कर लें.

आपको बता दें कि एसएससी के इस भर्ती अभियान के तहत कुल 7547 कॉन्स्टेबल के पदों को भरा जाएगा, जिसमें पुरुष कॉन्स्टेबल के लिए 5056 पद और महिला कॉन्स्टेबल के लिए 2491 पद है. जो अभ्‍यर्थी अभी तक आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए है, वे बिना देरी किए इसके आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर फटाफट फॉर्म भरकर जमा कर दें.  

दिल्‍ली पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए आयु सीमा

जो भी उम्‍मीद्वार एसएससी दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल के पदों पर आवेदन करना चाहते है, उनकी आयु सीमा 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए. उम्‍मीद्वारो के आयु की गणना 01-07 2023 के अनुसार की जाएगी. इसके अलावा आयु में छूट सरकार के नियमों के अनुसार दी जाएगी.

आवेदन शुल्‍क  

एसएससी के इन पदों पर आवेदन करने वाले सामान्य या अनारक्षित वर्ग के उम्मीद्वारों को आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपये का भुगतान करना होगा. जबकि एससी, एसटी और पूर्व सैनिक (ईएसएम) से संबंधित उम्मीद्वारों को किसी भी आवेदन शुल्क का भुगतान करने की जरूरतत नहीं है.

शैक्षणिक योग्यता

दिल्ली पुलिस में कॉन्स्टेबल के पद पर आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 (सीनियर सेकेंडरी) उत्तीर्ण होना चाहिए. वहीं बात करें Delhi Police Constable के चयन प्रक्रिया की तो इसमें लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी), शारीरिक माप परीक्षण (पीएमटी), दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण  आदि शामिल है. 

Latest News

Dussehra Wishes: अधर्म पर धर्म की विजय…, इन संदेशों के साथ प्रियजनों को दें दशहरा की शुभकामनाएं

Dussehra Wishes: देशभर में दशहरा का त्यौहार की बड़ी धूम रहती है. इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की...

More Articles Like This

Exit mobile version