UPPSC RO/ARO Exam: यूपी आरओ/एआरओ प्रीलिम्स परीक्षा की डेटशीट जारी, यहां देखें कब होगा एग्जाम

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UPPSC RO/ARO Exam: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने यूपी आरओ एआरओ भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा की तिथि जारी कर दी है. यूपीपीएससी की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, आरओ एआरओ भर्ती प्रीलिम्स परीक्षा 2023 का आयोजन 27 जुलाई, 2025 को किया जाएगा. परीक्षा का आयोजन सिंगल शिफ्ट में सुबह 09:30 मिनट से दोपहर 01:30 मिनट तक कराया जाएगा. अभ्यर्थी यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट https://uppsc.up.nic.in पर विजिट कर इससे जुड़ा नोटिस चेक कर सकते हैं.

बता दें, अभ्यर्थी लंबे समय से इस परीक्षा की डेट का इंताजर कर रहे थे. दरअसल, पहले यह परीक्षा 11 फरवरी, 2024 को कराया गया था. लेकिन, पेपर लीक होने के कारण परीक्षा को निरस्त कर दिया गया था. इसके बाद, इस परीक्षा को 6 माह के भीतर कराने की बात कही गई थी. हालांकि, ऐसा हो नहीं सका. इसके बाद से अभ्यर्थी लगतार एग्जाम डेट की राह देख रहे थे. इसके बाद, इस एग्जाम को दिसंबर, 2024 में कई शिफ्ट में कराने की घोषणा की गई थी, जिसके चलते अभ्यर्थियों ने नाराजगी जताई थी. लेकिन अब आयोग ने परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This