दिल्ली में स्वाइन फ्लू के 3000 केस: CM ने बुलाई आपात बैठक, मंत्री बोले- स्थिति कंट्रोल में

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Swine Flu: राजधानी दिल्ली में एच1एन1 (स्वाइन फ्लू) के मामलों में अचानक हुई वृद्धि ने प्रशासन की टेंशन बढ़ा हैं. अब तक शहर में इस संक्रमण के लगभग 3,000 मामले सामने आ चुके हैं. हालात की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री गुप्ता ने स्वास्थ्य व्यवस्था और रोकथाम के उपायों की समीक्षा के लिए तुरंत एक उच्च स्तरीय आपातकालीन बैठक बुलाई है.

स्वास्थ्य मंत्री ने की अपीलः पैनिक न करें

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह ने जनता से अपील की है कि वे पैनिक न करें. स्थिति को लेकर जारी चिंताओं को दूर करते हुए उन्होंने कहा कि भले ही आंकड़े बढ़े हैं, लेकिन दिल्ली में स्वाइन फ्लू की स्थिति पूरी तरह से सरकार के नियंत्रण में है.

‘हमारे पास पर्याप्त डॉक्टर और दवा मौजूद’

आश्वस्त करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि दिल्ली के अस्पतालों में मरीजों के इलाज के लिए पर्याप्त संख्या में डॉक्टर उपलब्ध हैं. इसके साथ ही हमारे पास आवश्यक दवाओं और अन्य मेडिकल उपकरणों का भी पूरा स्टॉक मौजूद है. स्वास्थ्य विभाग किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है.

Latest News

लखीमपुर खीरी को मिलेगी नई पहचान, खत्म हुई 308 पहिए वाले ट्रक की जर्नी, बलरामपुर पहुंचा बेल्जियम वाला वेसल

Belgium Vessel News : बेल्जियम से आई मशीन को आखिरकार जहां पहुंचना था वहां पहुंच तो गई, लेकिन इस...

More Articles Like This

Exit mobile version