इजरायल की ओर से किए गए हमले में 4 ईरानी सैनिकों की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Israel Attack Iran: इजरायल और ईरान के बीच संबंधों में हमेशा तनाव बना रहा है. इजरायल ने बीते शनिवार को ईरान पर हमला किया. ऐसा माना जा रहा है कि इस महीने की शुरुआत में ईरान की ओर से किए गए मिसाइल हमलों के जवाब में इजरायल ने ये हमला किया. वहीं, इस हमले के बाद संयुक्त राज्य अमेरिका ने इजरायल के प्रति अपने समर्थन की पुष्टि करते हुए ईरान को जवाबी कार्रवाई न करने की चेतावनी दी है.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल की ओर से किए गए हमले में 4 ईरानी सैनिकों की मौत हो गई. अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन ने कहा कि अमेरिका अपने क्षेत्र में मौजूद सेना और सुविधाओं की रक्षा के लिए पूरी तरह तैयार है और ईरान को इजरायल के हमलों का जवाब देने की गलती नहीं करनी चाहिए. यदि ईरान ने हमला करने की कोशिश की तो उसे इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी. हालांकि, ईरान ने इस पर कहा है कि वो इजरायल के इस हमले का जवाब देगा.

Latest News

SBI Q3 Results FY26: एसबीआई का मुनाफा 24.5% बढ़कर ₹21,028 करोड़, एनपीए में बड़ी गिरावट

भारतीय स्टेट बैंक ने FY26 की तीसरी तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है. बैंक का मुनाफा 24.5% बढ़कर ₹21,028 करोड़ पहुंच गया, जबकि ग्रॉस और नेट एनपीए में गिरावट दर्ज की गई. नेट इंटरेस्ट इनकम और कैपिटल एडिक्वेसी रेशियो में भी मजबूती दिखी है.

More Articles Like This

Exit mobile version