मैक्सिको में ड्रग कार्टेल को झटका: गिरोह का सबसे बड़ा नेता अरेस्ट, अमेरिका ने रखा था करोड़ों का इनाम

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Audias Flores Silva Arrested: मैक्सिको में सबसे ताकतवर माने जाने वाले ड्रग कार्टेल जलिस्को न्यू जेनरेशन कार्टेल (सीजेएनजी) को एक और बड़ा झटका लगा है. मैक्सिको की सेना ने इस गिरोह के बड़े नेता ऑडियास फ्लोरेस सिल्वा को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया. उसे एल जार्डिनेरो यानी माली के नाम से भी जाना जाता है. मैक्सिको सरकार के अनुसार, फ्लोरेस सिल्वा को नयारिट राज्य के एल मिराडोर इलाके के पास सड़क किनारे एक गड्ढे में छिपे हुए पकड़ा गया. उसकी गिरफ्तारी के दौरान कोई मुठभेड़ नहीं हुई और न ही कोई घायल हुआ.

फ्लोरेस सिल्वा को कार्टेल के मारे गए सरगना नेमेसियो ओसेगुएरा सर्वांतेस उर्फ एल मेंचो का संभावित उत्तराधिकारी माना जा रहा था. एल मेंचो फरवरी में मैक्सिकन सेना के एक बड़े ऑपरेशन में मारा गया था. उसकी मौत के बाद पूरे देश में हिंसा भड़क गई थी, जिसमें 70 से ज्यादा लोग मारे गए थे, जिनमें 25 नेशनल गार्ड के जवान भी शामिल थे.

अमेरिका ने सिल्वा की गिरफ्तारी पर रखा था इनाम

मालूम हो कि अमेरिका ने फ्लोरेस सिल्वा की गिरफ्तारी पर 5 मिलियन डॉलर (करीब 40 करोड़ रुपये) का इनाम रखा था. वह कार्टेल में सुरक्षा प्रमुख था और नशे के कारोबार को जलिस्को, मैक्सिको स्टेट, जाकाटेकास और नयारिट जैसे इलाकों में चलाने में अहम भूमिका निभाता था. उसकी गिरफ्तारी के बाद कुछ इलाकों में हिंसा की खबरें भी आईं, जहां कार्टेल के लोगों ने गाड़ियों और दुकानों में आग लगा दी.

अमेरिकी राजदूत ने की कार्रवाई की तारीफ

रोनाल्ड जॉनसन (अमेरिकी राजदूत) ने इस कार्रवाई की तारीफ की. उन्होंने कहा कि यह गिरफ्तारी फेंटेनाइल जैसे खतरनाक ड्रग्स के नेटवर्क को तोड़ने की दिशा में एक बड़ा कदम है. कारण है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पहले ही CJNG सहित कई मैक्सिकन कार्टेल्स को विदेशी आतंकी संगठन घोषित कर चुके हैं.

32 में 21 राज्यों में सक्रिय है कार्टेल

हालांकि, सुरक्षा विशेषज्ञ डेविड सॉसेडो का कहना है कि यह गिरफ्तारी बड़ी सफलता जरूर है, लेकिन ऐसे आपराधिक संगठन अपने नेताओं के पकड़े जाने या मारे जाने के बाद भी जल्दी फिर से खड़े हो जाते हैं और अपना नेटवर्क जारी रखते हैं. नशीले पदार्थों के प्रवर्तन प्रशासन (DEA) के अनुसार, CJNG मैक्सिको के 32 में से 21 राज्यों में सक्रिय है और इसका नेटवर्क 100 से ज्यादा देशों तक फैल चुका है, जिसमें अमेरिका भी शामिल है.

Latest News

भूत बंगला की ताबड़तोड़ कमाई, 11 दिन में 188 करोड़ पार, 200 करोड़ क्लब के करीब पहुंची फिल्म

भूत बंगला बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है. 11 दिनों में फिल्म 188 करोड़ पार कर 200 करोड़ क्लब के करीब पहुंच गई है.

More Articles Like This

Exit mobile version