उज्जैन में प्रतिमा विसर्जन के दौरान हादसा: बच्चे के चाभी घुमाते ही आगे बढ़ा ट्रैक्टर-ट्रॉली, नदी में गिरा, तीन लोग लापता

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ujjain accident: दशहरा पर्व की खुशियों के बीच उज्जैन में मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान गुरुवार को हादसा हो गया. उज्जैन के बड़नगर में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली चंबल नदी में गिर गया. इस दुर्घटना जहां 17 लोगों को बचा लिया गया, वहीं तीन लोग लापता हो गए. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. लापता लोगों की तलाश की जा रही है.

ट्रैक्टर-ट्राली पर सवार थे 20 लोग

जानकारी के अनुसार, उज्जैन के बड़नगर में इंगोरिया के पास लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली से मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन करने के लिए गए थे. ट्रॉली में 20 लोग सवार थे और ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी थी. गियर लगाकर चालक ट्रैक्टर से उतर गया था. इसी दौरान एक बच्चे ने ट्रैक्टर की चाबी घुमा दिआ. जिससे ट्रैक्टर स्टार्ट होकर आगे बढ़ते हुए चंबल नदी में डूब गया.

17 लोगों को बचाया गया, तीन लापता, तलाश जारी

इस दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई. 17 लोगों को बचा लिया गया, लेकिन तीन लोग लापता हो गए. घटना की जानकारी होते ही बड़ी संख्या में ग्रामीणों सहित पुलिस मौके पर पहुंच गई. दुर्घटना में घायल कुछ लोगों को गौतमपुरा अस्पताल ले जाया गया. लापता तीन लोगों की तलाश में एसडीआरएप और गोताखोर जुटे हुए हैं.

Latest News

बिठूर में बोले CM योगी- सिर्फ भाजपा के पास दंगाइयों का उपचार, सपा के नेता भी लेने लगे हैं राम का नाम, इनके इरादे...

Cm Yogi In Kanpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर के बिठूर में अपने संबोधन के दौरान समाजवादी पार्टी पर...

More Articles Like This