अहिल्यानगर: महाराष्ट्र से बड़ी खबर सामने आई है. यहां अहिल्यानगर जिले में एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर पलट गई है. इस हादसे में 10 से 15 छात्र घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल घायलों को अस्पताल भेजवाया. बताया गया है कि बस में 50 बच्चे सवार थे.
बस में सवार थे 50 बच्चे
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना अहिल्यानगर के राहुरी इलाके में हुई. यहां कोंढवड गांव के पास बच्चों को ले जा रही एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर सड़क खेत में पलट गई. हादसे के बात बच्चों में चीख-पुकार मच गई. बस में करीब 50 बच्चे सवार थे. इनमें से 10-15 छात्र घायल हो गए हैं और एक की हालत गंभीर है.
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
दुर्घटना की जानकारी होते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना देने के बाद बस में फंसे बच्चों को निकालने में जुट गए. कुछ ही देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. लोगों की मदद से तत्काल बच्चों को नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया है. फिलहाल, घायल बच्चों का इलाज किया जा रहा है. पुलिस घटना की जांच में जुटी हैं.

