America: मिशिगन में मॉल के अंदर गोलीबारी, मची अफरा-तफरी, दो लोगों की मौत

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Michigan Shooting: अमेरिका से हबड़ी खबर सामने आई है. यहां मिशिगन राज्य के डियरबॉर्न शहर के एक शॉपिंग मॉल में गोलीबारी की घटना हुई. पुलिस ने बताया कि यह घटना फेयरलेन टाउन सेंटर मॉल में युवाओं शुक्रवार को के दो गुटों के बीच हुई इस हिंसक झड़प में दो लोगों की जान मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया.

मॉल में मची अफरा-तफरी

मॉल में गोलीबारी शुरु होती है वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई. लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. डियरबॉर्न पुलिस प्रमुख ईसा शाहीन ने जानकारी दी कि भागने की कोशिश में एक व्यक्ति मॉल के बाहर एक वाहन से टक्कर लगने से घायल हो गया. पुलिस ने झगड़े से जुड़े कुछ संदिग्धों से थाने में पूछताछ की है, लेकिन फिलहाल किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है.

दो गुटों के बीच झड़प के बाद शुरु हुई गोलीबारी

पुलिस प्रमुख ने स्पष्ट किया कि यह कोई अचानक या रैंडम हमला नहीं था. दोनों गुट एक-दूसरे को पहले से जानते थे. मॉल में आमना-सामना होने पर उनके बीच झगड़ा शुरू हुई, जो देखते ही देखते गोलीबारी में बदल गई. उन्होंने बताया कि दोनों गुटों के सदस्यों के पास पिस्तौल थीं. इस गोलीबारी में एक पीड़ित की मौत मॉल के अंदर ही हो गई, जबकि दूसरे व्यक्ति ने पास के अस्पताल में दम तोड़ दिया. गोली से घायल हुए तीसरे व्यक्ति की स्थिति के बारे में अभी जानकारी नहीं मिली है. घटना की जांच की जा रही है.

Latest News

गृह मंत्रालय का बड़ा एक्शनः UAPA के तहत पाकिस्तान के 23 नागरिक आतंकी घोषित

New Delhi: गृह मंत्रालय ने पाकिस्तान के खिलाफ बड़ा एक्शन लेते हुए वहां मौजूद 23 लोगों को आतंकवादी घोषित...

More Articles Like This