अलीगढ़ में हादसा: कंटेनर से टकराया पुलिस का कैदी वाहन, 4 पुलिसकर्मियों सहित 5 की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

अलीगढ़ः अलीगढ़ से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यहां पेशी के लिए कैदी को लेकर जा रहा वाहन हादसे का शिकार हो गया. बताया जा रहा है कि इस दुर्घटना में चार पुलिसकर्मियों सहित पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक पुलिसकर्मी घायल है. सूचना पर पहुंची पुलिस शवों को कब्जे में लेकर घटना की जांच में जुटी हैं.

कैदी को पेशी पर लेकर जा रहा था वाहन

जानकारी के अनुसार, पेशी के लिए फिरोजाबाद से मुजफ्फरनगर कैदी को लेकर जा रहा पुलिस का तेज रफ्तार वाहन दिल्ली-आगरा हाइवे पर कंटेनर से टकरा गया. इस दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई. मृतकों में चार पुलिसकर्मी और एक बंदी शामिल है.

मृतकों में ये पुलिसकर्मी हैं शामिल

पुलिस वाहन में कुल छह लोग थे, एक पुलिसकर्मी घायल है. दुर्घटना में मृत हेड कांस्टेबल बलबीर सिंह ग्राम बिर्रा थाना सासनी, हाथरस, हैड कांस्टेबल रघुवीर सिंह ग्राम कूपा थाना सादाबाद, हाथरस और हैड कांस्टेबल चालक चंद्रपाल सिंह मानागढ़ थाना नौहझील, मथुरा के निवासी थे. यह हादसा आज सुबह रसूलपुर के पास करीब साढ़े नौ बजे हुआ. कंटेनर सड़क किनारे खड़ा था.

मृत कैदी को हुई थी आजीवन कारावास की सजा

बताया जा रहा है कि हादसे में मृत सजायाफ्ता बंदी मुजफ्फरनगर के सिकरी, भोपा निवासी गुलशन हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा हुई है. वह फिरोजाबाद जेल में बंद था. गैंग्सटर के मामले में पेशी पर ले जाया जा रहा था. फिलहांल, पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. घटना की जांच में जुटी हैं.

Latest News

Lifestyle: UV रेज़ से लेकर डिहाईड्रेशन तक… जानिए क्या है सर्दियों में सनस्क्रीन लगाने के फायदे  

Skin Care Tips In Winter: ठंड के मौसम में अपनी स्किन का ध्यान रखना काफी महत्वपूर्ण होता है. सर्दियों...

More Articles Like This

Exit mobile version