अंबाला में हादसाः अज्ञात वाहन ने तीन लोगों को रौंदा, मौके पर मौत, परिवार में मचा कोहराम

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ambala Accident: हरियाणा से सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है. यह दुर्घटना अंबाला में हुई है. आज सुबह अज्ञात वाहन में पैदल जा रहे तीन लोगों को रौंद दिया. इस हादसे में तीनों की दर्दनाक मौत हो गई. दुर्घटना के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया. इस घटना से मृतकों के घर कोहराम मच गया.

मिली जानकारी के अनुसार, अंबाला के मीठापुर में बुधवार सुबह पैदल जा रहे तीन लोगों को रौंदते हुए अज्ञात वाहन फरार हो गया. इस दुर्घटना में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई. दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई. लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी.

कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई. मृतकों के परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए. शवों पर नजर पड़ते ही वह बिलखने लगे. पुलिस ने घटना के संबंध में जानकारी लेने के बाद शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना की जांच करते हुए पुलिस अज्ञात वाहन चालक की तलाश में जुटी है.

Latest News

पीएम मोदी 17 सितंबर को करेंगे ‘सेमीकॉन इंडिया’ के पांचवें सत्र का उद्घाटन, 240 से ज्यादा इंटरनेशनल कंपनियां होंगी शामिल

SEMICON India: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को राष्ट्रीय राजधानी में सेमीकॉन इंडिया 2026 के पांचवें संस्करण का उद्घाटन...

More Articles Like This