अमेरिका में हादसाः मिसिसिपी में ट्रेन से टकराई वैन, पांच लोगों की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

America Train Collides: अमेरिका से बड़े हादसे की खबर सामने आई है. यहां मिसिसिपी के ग्रामीण इलाके में ट्रेन और वैन की टक्कर हो गई है. इस हादसे में पांच लोगों दर्दनाक की मौत हो गई. अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि स्टोन काउंटी के कोरोनर वेन फ्लरी ने कहा कि वैन में सवार पांच लोगों की मौत हो गई. ट्रेन में बैठे यात्रियों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा. वहीं वैन सवार एकमात्र बची हुई यात्री, 23 वर्षीय महिला को अस्पताल ले जाया गया है, जहां गंभीर हालत में उसका उपचार चल रहा है.

ट्रेन में सवार किसी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं

ट्रेन में सवार किसी भी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है. एक बयान में रेलरोड कंपनी ने कहा कि कनाडियन पैसिफिक कैनसस सिटी फ्रेट ट्रेन एक क्रॉसिंग पर वाहन से टकरा गई. यह दुर्घटना बिलॉक्सी से लगभग 45 मील (72 किलोमीटर) उत्तर-पश्चिम में स्थित विगिन्स शहर के पास हुई. कंपनी ने कहा कि स्टोन काउंटी शेरिफ ऑफिस इस दुर्घटना की जांच कर रहा है. रेलरोड कंपनी ने कहा, “इस त्रासदी में मारे गए पीड़ितों के परिवारों के प्रति हम अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं.”

हादसे में इन लोगों की हुई मौत

कोरोनर वेन फ्लरी ने बताया कि इस हादसे में वैन का ड्राइवर 26 वर्षीय रायन सी. पीटरसन और आगे वाली सीट पर बैठी यात्री 45 वर्षीय क्रिस्टीना कार्वर मारे गए. क्रिस्टीना कार्वर की दो बेटियों की भी मौत हो गई. 22 वर्षीय एमली चैम्बली और 20 वर्षीय साराबेथ चैम्बली. साथ ही 23 वर्षीय डेमार्कस पर्किन्स भी मौत हो गई.

Latest News

22 October 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 October 2026 Ka Panchang: 22 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है. इस दिन...

More Articles Like This

Exit mobile version