आंध्र प्रदेश में हादसा: तिरुपति की कंपनी में फटा बॉयलर, चार मजदूरों की मौत, एक गंभीर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Tirupati Boiler Explosion: आंध्र प्रदेश से बड़ी खबर सामने आई है. यहां तिरुपति जिले में शनिवार को भीषण हादसा हो गया. श्री सिटी स्थित एक निजी कंपनी में पानी का बॉयलर फट गया. इस हादसे में चार मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक मजदूर गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है.

घटना के संबंध में पुलिस और आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति से मिली जानकारी के अनुसार,  शनिवार को श्री सिटी की एक प्राइवेट कंपनी में अचानक पानी का बॉयलर धमाके के साथ फट गया. इस जोरदार धमाके की जद में आने से दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, गंभीर रूप से झुलसे अन्य दो मजदूरों ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया.

गंभीरावस्था में एक मजदूर का चल रहा इलाज

हादसे में एक अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है. हालांकि, अभी तक हादसे के सटीक कारणों और मृतकों की पहचान से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है.

मुख्यमंत्री नायडू ने जताया शोक

वहीं, इस हादसे पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने गहरा दुख व्यक्त किया है. उन्होंने शोकाकुल परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट की हैं. सीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता और मुआवजा प्रदान करें, साथ ही घायल मजदूर का बेहतरीन इलाज सुनिश्चित करें.

Latest News

Asian Para Games: तीरंदाजी में शीतल का शानदार प्रदर्शन, एक ही दिन जीते 2 गोल्ड, मेडल टैली में चौथे स्थान पर भारत

New Delhi: एशियन पैरा गेम्स 2026 की मेडल टैली में भारत 21 गोल्ड, 26 सिल्वर और 41 सिल्वर मेडल...

More Articles Like This

Exit mobile version