बदायूं में हादसा: धमाके से ढही दुकान, दो बच्चों सहित कई मलबे में दबे

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

बदायूंः यूपी के बदायूं से हादसे की खबर आ रही है. रविवार की दोपहर यहां इस्लामनगर कस्बे में आतिशबाजी की दुकान में तेज धमाका हुआ, जिससे दुकान की छत और दीवारें धराशायी हो गईं. इस हादसे में दो बच्चों सहित कई लोग मलबे में दब गए. धमाके से इलाके के लोगों में भय व्याप्त हो गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और बचाव कार्य में जुट गई.

बताया जा रहा है कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू शुरू किया. दो बच्चों को मलबे से निकाला गया है, जबकि आधा घंटे के बाद भी अन्य लोगों को अभी मलबे से नहीं निकाला जा सका है. पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर बचाव कार्य में जुटे हैं. धमाके के बाद से ही चीख-पुकार मच गई.

बताया जा रहा है कि इस्लामनगर कस्बा निवासी अख्तर गोल्डनइवेंट नाम से दुकान चलाता है. दुकान में वह खुद ही आतिशबाजी बनाने का काम करता है. शादी, पार्टियों में आतिशबाजी की बुकिंग करता है. सोमवार दोपहर बाद करीब ढाई बजे अचानक आतिशबाजी बनते समय अचानक धमाका हो गया.

इस धमाके से दुकान की छत और दीवारें छह गई. तेज धमाका से इलाला दहल गया. मौके पर चीख-पुकार मच गई. सैकड़ों लोग घटनास्थल पर पहुंच गए. लोगों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी. कुछ ही देर में पुलिस मौकें पर पहुंच गई और लोगों के सहयोग से बचाव कार्य में जुट गई.

बताया जा रहा है कि हादसे के समय अख्तर सहित उसके परिवार के चार सदस्य दुकान में मौजूद थे. मशक्कत के बाद दो बच्चों को मलबे से निकाल लिया गया है. अभी भी दो लोगों के मलबे में फंसे होने की बात कही जा रही है, बचाव कार्य जाारी है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This