बागपत में हादसाः डिवाइडर से टकारकर पलटा वाहन, चार श्रद्धालुओं की मौत, 32 घायल

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Baghpat Accident: रविवार की देर रात यूपी के बागपत जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया. यहां  ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप हादसे का का शिकार हो गई. इस दुर्घटना में जहां 4 लोगों की मौत हो गई, वहीं 32 लोगों के घायल होने की खबर है. घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, ये हादसा खेकड़ा थाना क्षेत्र में बड़ागांव कट के पास हुआ है.  वाहन में सवार श्रद्धालु राजस्थान से जनपद बदायूं की ओर जा रहे थे. इसी दौरान देर रात करीब 12:30 बजे गाड़ी डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई. हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई.

डायल-112 के माध्यम से पुलिस को वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली. सूचना मिलते ही खेकड़ा थाना पुलिस के साथ चार पीआरवी और एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं और राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया. पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से वाहन में फंसे श्रद्धालुओं को बाहर निकाला गया.

घायलों को तत्काल उपचार के लिए सीएचसी खेकड़ा, सीएचसी बागपत और जिला अस्पताल बागपत भेजा गया. कुछ लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया है. वही हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों में भी हड़कंप मच गया.

पुलिस ने घटनास्थल पर यातायात व्यवस्था को संभालते हुए एक्सप्रेस-वे पर आवागमन सुचारू कराया. वहीं, मृतकों की पहचान और उनके परिजनों से संपर्क स्थापित करने की कार्रवाई की जा रही है.

पुलिस के अनुसार, हादसे में अब तक चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है. प्रारंभिक जानकारी में वाहन के अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने की बात सामने आई है.

पुलिस ने मृतक और घायलों के परिजनों की सहायता के लिए संपर्क नंबर भी जारी किया है. परिजन जनपद बागपत पुलिस के मोबाइल नंबर 9454417383 पर संपर्क कर दुर्घटना में घायल या मृत व्यक्तियों के संबंध में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है. परिजनों के आने पर पोस्टमार्टम होगा.

Latest News

‘मसाज पार्लर कैसा चल रहा है?’ लव गिल को टच करने पर स्काउट की GF काश्वी का फूटा गुस्सा, मंच पर लगाई क्लास!

Bigg Boss 20: रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' के आने वाले वीकेंड का वार में रिश्तों को लेकर जबरदस्त...

More Articles Like This