बलरामपुर में हादसा: ट्रक ने कार में मारी टक्कर, पांच बरातियों की मौत, कई घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

बलरामपुर: गुरुवार की भोर में यूपी के बलरामपुर जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया. बताया जा रहा है कि बारातियों से भरी कार को ट्रक ने टक्कर मार दिया. इस हादसे में जहां पांच बारातियों की मौत हो गई, वहीं कई घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया.

शादी समारोह से लौट रहे थे बाराती, ट्रक ने कार में मारी टक्कर

जानकारी के अनुसार, गोंडा जिले के इटियाथोक थाना के मध्यनगर गांव निवासी राम सेवक के बेटे बब्बीराज की बारात श्रावस्ती के भुलैया गांव गई थी. शादी समारोह में शामिल होने के बाद अर्टिगा कार से 12 लोग देर रात इटियाथोक के लिए निकले. इसी दौरान रास्ते में चकवा गांव के पास कार को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दिया.

हादसे में इनकी हुई मौत

इस हादसे में कार चालक इलाहाबाद निवासी अभय कुमार (26 वर्ष) पुत्र सूर्यबली आर्या, धानेपुर गोंडा के फूल बाबू (30) पुत्र मोहन लाल, जीवन (25) पुत्र विनोद कुमार, आठ वर्षीय आदित्य पुत्र विनोद कुमार (दोनों सगे भाई हैं व धानेपुर के रहने वाले हैं) व इटियाथोक निवासी विजय कुमार (45 वर्ष) पुत्र बच्चा लाल की मौत हो गई.

हादसे में ये लोग हुए घायल

इस हादसे में धानेपुर निवासी 12 वर्षीय विकास कुमार पुत्र विनोद कुमार, बसंतपुर इटियाथोक निवासी 60 वर्षीय सीताराम,  मध्यनगर निवासी चार वर्षीय महक पुत्री कौशल, धानेपुर निवासी आठ वर्षीय गोपाल पुत्र  फूल बाबू, बसंतपुर निवासी 55 वर्षीय राघवराम, मध्यनगर के 35 वर्षीय किशोर कुमार व धानेपुर निवासी 50 वर्षीय विनोद कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

मृतकों के घर मचा कोहराम

मौत की सूचना मिलते ही मृतकों के घर कोहराम मच गया. परिवार के लोग रोते-बिलखते अस्पताल पहुंचे. पुलिस ने बताया कि सभी घायलों को इलाज जिला मेमोरियल अस्पताल में चल रहा है. शवों को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. घटना की जांच की जा रही है.

Latest News

मुजफ्फरपुर में हादसाः गैस पाइपलाइन में ब्लास्ट, एक की मौत, चार घायल, खाली कराया गया इलाका

Muzaffarpur Gas Pipeline Burst: बिहार से बड़ी खबर सामने आई है. यहां मुजफ्फरपुर में नाला निर्माण के लिए सड़क की...

More Articles Like This

Exit mobile version