बनासकांठा में हादसाः स्लीपर बस में लगी आग, जलकर एक यात्री की मौत, छह झुलसे

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sleeper Bus Fire: गुजरात से हादसे की खबर सामने है. यह हादसा बनसकांठा में हुआ. यहां आज तड़के एक प्राइवेट स्लीपर बस में आग लग गई. इस हादसे में जहां एक व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है.

पुलिस के मुताबिक

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, आग इतनी भीषण थी कि इसमें एक यात्री की जलकर दर्दनाक मौत हो गई. इसके अलावा छह अन्य लोग झुलस गए हैं. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस के मुताबिक, झुलसे हुए कुछ लोगों की हालत गंभीर है.

राजस्थान के नचना से अहमदाबाद जा रही थी बस

बताया गया है कि राजस्थान के नचना से अहमदाबाद जा रही बस में तड़के करीब साढ़े तीन बजे धनेरा तालुका के नेनावा गांव के पास आग लग गई. पुलिस के अनुसार, घटना के समय बस में यात्री सो रहे थे. धनेरा थाने के एक अधिकारी ने बताया कि देखते ही देखते आग पूरी बस में फैल गई, जिससे बस के अंदर लोगों की चीख-पुकार के बीच अफरा-तफरी मच गई. आग की लपटों और घने धुएं से बचने के लिए कई यात्री खिड़की तोड़कर बाहर निकले.

अधिकारी ने बताया

एक अधिकारी ने बताया, ”अफरा-तफरी के बीच एक यात्री की जलकर मौत हो गई.” उन्होंने बताया कि इस घटना में कम से कम छह यात्री झुलस गए हैं और उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इनमें से कुछ की हालत नाजुक है. आग लगने के वास्तविक कारण का पता लगाया जा रहा है.

Latest News

Apple Pay: भारत में सितंबर-अक्टूबर में लॉन्च हो सकता है Apple Pay, शुरुआत में नहीं मिलेगा UPI सपोर्ट!

Apple भारत में Apple Pay लॉन्च करने की तैयारी कर सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सर्विस सितंबर के अंत या अक्टूबर 2026 की शुरुआत में आ सकती है, लेकिन शुरुआत में UPI सपोर्ट नहीं मिलेगा.

More Articles Like This