बाराबंकी में हादसाः बिजली का न आना पिता और तीन बच्चों की मौत का बना बहाना

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Barabanki Accident: यूपी के बाराबंकी में शनिवार को तड़के सड़क हादसा हो गया. एक बेकाबू डंपर ने घर के बाहर सो रहे एक परिवार को रौंद दिया. इस दुर्घटना में पिता और तीन बच्चों को दर्दनाक मौत हो गई, जबकि मां गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है.

बिजली न आने पर घर के बाहर सो रहा था परिवार

मिली जानकारी के अनुसार, फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के झांसा गांव निवासी नीरज किराए पर मैजिक वाहन चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे. शुक्रवार रात बिजली न आने और गर्मी से राहत के कारण वह पत्नी आरती, बेटा अनुराग (13 वर्ष), बेटी अंशिका (10) और 6 वर्षीय बेटे आंशू के साथ घर के बाहर सो रहे थे.

डंपर ने रौंदा, पिता और तीन बच्चों की मौत

आज तड़के तेज रफ्तार डंपर सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराने के बाद अनियंत्रित हो गया और सो रहे परिवार को रौंदता हुआ निकल गया. इस दुर्घटना में नीरज और अनुराग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आरती, अंशिका और आंशू गंभीर रूप से घायल हो गए.

तत्काल लोग घायलों को जिला अस्पताल लाए, जहां इलाज के दौरान अंशिका और आंशू ने भी दम तोड़ दिया. आरती की हालत गंभीर होने पर लखनऊ के लोहिया अस्पताल रेफर किया गया है. एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से गांव में मातम छा गया.

फरार चालक की तलाश में जुटी पुलिस

दुर्घटना के बाद चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया. पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फरार चालक की तलाश में जुटी हैं.

Latest News

BJP टिकट की दावेदारी पर धमकी! पूर्व विधायक शशिबाला पुंडीर से 10 लाख की रंगदारी, घर को बम से उड़ाने की चेतावनी

Former MLA Shashibala Pundir: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले की देवबंद विधानसभा सीट से भाजपा की पूर्व विधायक शशिबाला...

More Articles Like This

Exit mobile version