बड़वानी में हादसा: टैंकर ने बारातियों की कार में मारी टक्कर, पांच युवकों की मौत, तीन गंभीर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

इंदौर: मध्य प्रदेश से दुखद खबर सामने आई है. यहां शादी की खुशियां मातम में बदल गई. बड़वानी जिले में खंडवा-बड़ौदा हाईवे पर जुलवानिया टोल प्लाजा के पास मंगलवार दोपहर एक तेज रफ्तार टैंकर ने कार को टक्कर मार दी. इस हादसे में जहां पांच बारातियों की मौत हो गई, वहीं तीन गंभीर रूप से घायल है और उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है.

टैंकर ने सामने से कार में मारी टक्कर

पुलिस के अनुसार, जलगांव से आई बारात राजपुर में शामिल होकर लौट रही थी. इसी दौरान बारातियों की कार में डीजल कम होने युवक जुलवानिया से डीजल लेकर वापस लौट रहे थे. इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार टैंकर ने कार में टक्कर मार दिया.

तीन युवकों की मौके पर हुई मौत

टक्कर इतनी तेज थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. घायल पांच युवकों को अस्पताल लाया गया, जहां दो अन्य युवकों ने भी दम तोड़ दिया.

घायलों का अस्पताल में चल रहा इलाज

चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर किया कर दिया, जहां उनका उपचार चल रहा है. हादसे के बाद टैंकर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया.

इस रूप में हुई मृतकों की पहचान

मृतकों की पहचान सचिन गोकुल वास्कले (25 वर्ष) निवासी पटेलपुरा साकड़, प्रदुम्य पुत्र गुलीचंद सहते (25) निवासी सालखेड़ा, पप्पू पुत्र हिरालाल (29) निवासी लिम्बई और आकाश पुत्र दयाराम (25 वर्ष) निवासी रालामंडल और यशवंत सुपड़िया निवासी जलगांव के रूप में हुई. घायलों में सुरेश मांगीलाल निवासी देवझिरी, सोहन झाबर निवासी सालखेड़ा शामिल हैं.

फरार चालक की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. टैंकर को कब्जे में ले लिया गया है. फरार चालक की तलाश की जा रही है. जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Latest News

इंटरनेशनल वाटर्स में पाकिस्तान नेवी ने की उकसावे वाली हरकत, भारत ने दी चेतावनी

International Waters Clash: इंटरनेशनल वाटर्स में पाकिस्तान नेवी ने बेहद खतरनाक और उकसावे वाली हरकत की है. दरअसल, पाकिस्तानी...

More Articles Like This

Exit mobile version