एमपी के भिंड में हादसा: डंपर से टकराई पिकअप, आठ मजदूरों की मौत, 26 घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bhind Accident:  मध्य प्रदेश से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यहां सोमवार की आधी रात के बाद भिंड-ग्वालियर मार्ग पर छीमका गांव के पास पिकअप और डंपर की टक्कर हो गई. इस हादसे में जहां आठ मजदूरों की मौत हो गई, वहीं दो दर्जन से अधिक घायल हो गए. पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया.

भिंड-ग्वालियर मार्ग पर हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, भिंड-ग्वालियर मार्ग आधी रात के बाद तेज रफ्तार पिकअप और डंपर की टक्कर हो गई. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और बचाव कार्य में जुट गए.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप पटेल, एसडीओपी महेंद्र गौतम सहित चौराहा, गोहद और एंडोरी थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. इस हादसे में जहां आठ मजदूरों की मौत हो गई, वहीं 26 घायल हो गए. पुलिस ने तत्काल एम्बुलेंस से घायलों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोहद भेजवाया. गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर किया गया है.

खलीमपुर खीरी जिले के थे हादसे का शिकार हुए लोग

पुलिस के मुताबिक, यह हादसा रात करीब एक बजे हुआ. प्राथमिक जांच में पता चला है कि हाईवे पर बैठे गायों के झुंड को बचाने के दौरान यह हादसा हुआ. पिकअप में सवार सभी मजदूर उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के रहने वाले थे. वे धान की रोपाई का काम करने आए थे और काम पूरा होने के बाद घर लौट रहे थे.

हादसे की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है. हादसे की जांच की जा रही है.

Latest News

Shardiya Navratri 6th Day: नवरात्रि का छठा दिन मां कात्यायनी को समर्पित, जानिए पूजा विधि

Shardiya Navratri 6th Day: शारदीय नवरात्रि के छठे दिन आदिशक्ति की छठवें स्‍परूप मां कात्‍यायनी की पूजा की जाती...

More Articles Like This

Exit mobile version