भोपाल में हादसाः हाई स्पीड कार ने बाइक में मारी टक्कर, तीन लोगो की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

MP Accident: सोमवार की देर रात मध्य प्रदेश के भोपाल में भीषण सड़क हादसा हो गया. तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में बाइक सवार तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. यह दुर्घटना अंबाह थाना क्षेत्र के किशनपुरा बंबा के पास हुई. पुलिस कार को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई.

शादी समारोह से लौट रहे थे बाइक सवार

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पलना गांव निवासी रामहेत छारी (55 वर्ष), पुष्पेन्द्र उर्फ बल्लू राजावत (54) और कुम्हेर सिंह (60 वर्ष) अंबाह में देर रात शादी समारोह में खाना खाकर बल्लू उर्फ पुष्पेंद्र राजावत को मुख्य हाईवे पर बने मकान तक छोड़ने जा रहे थे.

इसी दौरान किशनपुरा बंबा के पास बल्लू उर्फ पुष्पेंद्र राजावत के घर के सामने ही बाइक धीमी की. इसी बीच अंबाह से पोरसा की तरफ जा रही तेज रफ्तार सफारी गाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे तीनों गंभीर घायल हो गए. तत्काल तीनों को अंबाह अस्पताल लाया गया. जहां गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकने जिला अस्पताल मुरैना रेफर कर दिया. यहां तीनों की मौत हो गई.

पुलिस ने कार को लिया कब्जे में

मौके पर लोगों की भीड़ की वजह से मार्ग पर जाम लग गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवागमन सुचारू कराया. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस कार को थाना लाई और आगे की कार्रवाई शुरु कर दी.

Latest News

गाजीपुर में तीन दिवसीय वृहद स्वास्थ्य सेवा शिविर का समापन, 31 हजार से अधिक लोगों ने लिया चिकित्सा सेवाओं का लाभ

Ghazipur Health Camp: सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत भाजपा युवा नेता अभिनव सिन्हा द्वारा लंका मैदान में आयोजित तीन...

More Articles Like This

Exit mobile version