बुलंदशहर में हादसा: बाइकों की टक्कर में 2 की मौत, 2 गंभीर

बुलंदशहरः मंगलवार की दोपहर बुलंदशहर में सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में जहां दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दो गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया. शवों को कब्जे में ले लिया.

मिली जानकारी के अनुसार, हादसे में एक बाइक पर सवार ककोड़ क्षेत्र के ग्राम दस्तूरा निवासी रितेश और थाना जहांगीरपर क्षेत्र के ग्राम भुन्ना जाटान निवासी संदीप की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रायपुर ठंडी प्याऊ बुलंदशहर निवासी अनमोल और एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई. लोगों ने दुर्घटना की जानकारी पुलिस को दी. कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है.

Latest News

Punjab: स्कूल बस में लगी आग, भरा धुआं, सवार थे 35 बच्चे, मची चीख-पुकार

बठिंडा: पंजाब के बठिंडा में शनिवार को बड़ा हादसा होने से टल गया. बीबीवाला रोड पर एक स्कूली बस में...

More Articles Like This

Exit mobile version