चीन में हादसाः कोयला खदान में जोरदार धमाका, आठ मजदूरों की मौत, 38 फंसे

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

China Coal Mine Explosion: चीन से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां देश के उत्तरी प्रांत शानशी में बड़ा हादसा हो गया. एक कोयला खदान में जबरदस्त विस्फोट हो गया है. बताया जा रहा है कि इस घटना में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई है, जबकि 38 मजदूर अब भी खदान में फंसे हुए हैं.

राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने घटनास्थल पर तेजी से राहत और बचाव कार्य करने के निर्देश दिए हैं. बताया जा रहा है कि घटना के समय खदान में 247 मजदूर फंसे हुए थे. फिलहाल अभी भी मजदूरों को बाहर निकालने का काम जारी है.

अभी तक 201 मजदूरों को निकाला गया

चीन की सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ के मुताबिक, चांगझी शहर की लियुशेन्यू कोयला खदान में यह हादसा शुक्रवार देर शाम हुआ. जानकारी के अनुसार, हादसे के समय करीब 247 मजदूर इस खदान में काम कर रहे थे. फिलहाल, शनिवार सुबह तक 201 मजदूरों को बाहर निकाल लिया गया है. ‘शिन्हुआ’ के अनुसार, खदान में हुए विस्फोट के कारणों की जांच की जा रही है.

जिनपिंग ने दिए निर्देश

समाचार एजेंसी की खबर मुताबिक, चीन के राष्ट्रपति शी चिनपिंग ने लापता मजदूरों के बचाव के लिए पूरी ताकत से कार्य करने के निर्देश दिए हैं. साथ ही हादसे के कारणों की जांच कर दोषियों को जवाबदेह ठहराने को भी कहा है. दरअसल, शानशी प्रांत को चीन का मुख्य कोयला उत्पादक प्रांत माना जाता है. यूनान से भी बड़े इस प्रांत की आबादी करीब तीन करोड़ 40 लाख है.

Latest News

Cannes 2026 में ऐश्वर्या राय ने बिखेरा जलवा, बेटी आराध्या ने रेड गाउन में लूटी महफिल

Cannes 2026: बॉलीवुड की सबसे खुबसूरत एक्ट्रेसेस में एक ऐश्वर्या राय बच्चन कान्स फिल्म फेस्टिवल में पहुंची हैं. फैंस...

More Articles Like This