चीन में हादसाः रिहायशी इमारत में लगी भीषण आग, पांच लोगों की मौत, एक घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Fire In China: चीन से बड़ी खबर सामने आई है. यहां सेंट्रल चीन के हेनान प्रांत में सोमवार को एक रिहायशी इमारत में भीषण आग लग गई. इस घटना में जहां पांच लोगों की मौत हो गई, वहीं एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया, उसे अस्पताल ले जाया गया.

यह घटना झेंग्झोउ इलाके में घटी, जहां रिहायशी इमारत में आग लगने से पांच लोगों की जान चली गई. खबर लिखे जाने तक आग बुझा ली गई थी. घटना में घायल व्यक्ति की हालत स्थिर है. चीन की सरकारी न्यूज एजेंसी शिन्हुआ ने बताया कि स्थानीय पुलिस आग लगने की इस घटना की जांच में जुटी हैं.

Latest News

नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में महिला खिलाड़ियों का दमखम, प्रेरणा सालवी और राजेश्वरी विनायमूरथी ने जीता गोल्ड

52वीं पुरुष एवं 44वीं महिला नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 के पांचवें दिन महिला 69 और 76 किलो भार वर्ग में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. स्पेशल ओलम्पिक में लगभग 44 दिव्यांग खिलाड़ियों ने भी विभिन्न श्रेणियों में हिस्सा लिया.

More Articles Like This

Exit mobile version