Chittoor Accident: आंध्र प्रदेश से सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है. यह दुर्घटना चित्तूर जिले में शुक्रवार देर रात हुई. बताया गया है कि हाई स्पीड एक कार खड़े बस से टकरा गई. इस हादसे में कार दंपति और उनकी बेटी की दर्दनाक मौत हो गई.
बेंगलुरु से तिरुमला की यात्रा पर थे कार सवार
बताया गया है कि यह हादसा पलमाकुलपल्ली के पास बेंगलुरु नेशनल हाईवे पर हुआ, जब तेज रफ्तार कार सड़क पर खड़ी एक APSRTC बस से टकरा गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार की अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना तुरंत अधिकारियों को दी. कुछ ही देर में पुलिस और इमरजेंसी टीम ने मौके पर पहुंची और गाड़ी हटाने का काम शुरू किया. उसमें सवार तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. बताया जा रहा है कि कार में सवार लोग बेंगलुरु से तिरुमला की यात्रा पर थे.
मृतकों में ये लोग हैं शामिल
पुलिस के अनुसार, हादसे के समय बस पलामानेर से पुत्तूर की ओर जा रही थी और सड़क किनारे रुकी हुई थी. इसी दौरान तेज गति से आ रही कार ने बस के पीछे भीषण टक्कर मारी. कार में सवार तीनों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक परिवार के सदस्यों की पहचान श्रीधर राव (46 वर्ष), उनकी पत्नी लक्ष्मी (40 वर्ष) और 16 वर्षीय बेटी अद्विका के रूप में हुई है. ये सभी तेलंगाना के वारंगल के निवासी थे.
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर बंगरुपालेम के सरकारी क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया. पुलिस ने प्रारंभिक रिपोर्ट में कहा कि तेज गति और शायद ड्राइवर की थकान इस हादसे की मुख्य वजह है. अधिकारियों ने बताया कि मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है और आगे की जांच जारी है.

