दिल्ली में हादसाः बेकाबू डंपर ने क्रेन और ऑटो-रिक्शा में मारी टक्कर, तीन की मौत, तीन घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Accident in Delhi: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली से सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है. सरिता विहार में रविवार को एक डंपर ने एक खड़ी क्रेन और यातायात पुलिस के लिए सीसीटीवी लगाने के काम में जुटे कर्मचारियों को ले जा रहे ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी. इस हादसे में एक कंपनी के मानव संसाधन (एचआर) प्रबंधक सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए.

इस रूप में हुई मृतकों की पहचान

पुलिस के मुताबिक, हरियाणा पंजीकरण संख्या वाला डंपर नोएडा की ओर से आ रहा था. इसी दौरान खड़ी क्रेन और ऑटो रिक्शा में टक्कर मार दिया. इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान संगम विहार निवासियों उमेश (23 वर्ष), प्रवीण (35) और सूरज (34 वर्ष) के रूप में हुई है. सूरज एक कंपनी में एचआर प्रबंधक था. उसके बारे में अन्य जानकारी उसके नियोक्ता से जुटाई जा रही है.

घायलें में ये लोग हैं शामिल

पुलिस ने बताया कि घायलों की पहचान संगम विहार निवासियों आकाश (20 वर्ष), अनूप (26) तथा रोहिणी निवासी खेम सिंह (40 वर्ष) के रूप में हुई है. संगम विहार निवासी एक अन्य कर्मचारी सुधीर इस हादसे में बाल-बाल बच गया और उसे कोई चोट नहीं आई. घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है.

दुर्घटना के बाद फरार हुआ डंपर चालक

पुलिस के मुताबिक, हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. फरार चालक की तलाश की जा रही है. जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Latest News

22 September 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 सितंबर 2026 मंगलवार को परिवर्तिनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा. जानिए आज का पंचांग, एकादशी तिथि, श्रवण नक्षत्र, ब्रह्म मुहूर्त, अभिजित मुहूर्त, शहरों के अनुसार राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय.

More Articles Like This

Exit mobile version