फरीदाबाद में हादसा: दो गाड़ियों की टक्कर, तीन लोगों की मौत, दो गंभीर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Accident in Faridabad: फरिबाद से भीषण हादसे की खबर सामने आई है. शनिवार की सुबह हुए इस हादसे में जहां तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया.

जेसीबी चौक के पास टकराई दो गाड़ियां

जानकारी के अनुसार, फरीदाबाद में जेसीबी चौक के पास तेज रफ्तार दो कार की टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी. कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई. तत्काल घायलों को अस्पताल भेजवाया.चिकित्सकों का कहना है कि दोनों घायलों की हालत गंभीर है.

वाहनों को कब्जे में लेकर जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस का कहना है कि दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर घटना की जांच की जा रही है.

Latest News

Tomato Juice vs Pomegranate Juice: हाई बीपी के मरीजों के लिए अनार या टमाटर, कौन सा जूस है ज्यादा फायदेमंद?

Tomato Juice vs Pomegranate Juice: हाई ब्लड प्रेशर यानी हाइपरटेंशन की समस्या से जूझ रहे लोगों को खानपान पर...

More Articles Like This

Exit mobile version