गोंडा में हादसाः मजार के पास खोदाई के दौरान मिट्टी ढही, तीन श्रमिकों की मौत, चौथा गंभीर

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

गोंडा: यूपी के गोंडा में बडा हादसा हुआ है. यह हादसा बुधवार की देर रात छपिया के पिपरा माहिम गांव में हुआ. गांव में स्थित मजार को भव्य बनाने के लिए हो रही खोदाई के दौरान मिट्टी ढहने से तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि चौथा गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे लखनऊ रेफर किया गया.

मज़ार को भव्य बनाने के लिए जेसीबी से चल रहा था खोदाई का काम

जानकारी के अनुसार, पिपरा माहिमगांव में स्थित मासूम-ए-मिल्लत की मज़ार को भव्य बनाने के लिए जेसीबी से दोनों तरफ रात में खोदाई का कार्य चल रहा था. वहां पर गांव के लोग भी मौजूद थे. इसी दौरान एकाएक मिट्टी के ढहने से किनारे पर मौजूद श्रमिक फरजान राजा, शकील मोहम्मद, फ़क़ीर मोहम्मद और अशद मिट्टी के ढेर में दब गए. इस हादसे के बाद मौके पर शोर-शराबाके बीच अफरा-तफरी मच गई.

ग्रामीणों की मदद से दबे लोगों को बाहर निकाला गया. ग्रामीण तत्काल उन्हें बलरामपुर जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादुल्लाहनगर ले गए. चिकित्सकों ने शकील मोहमद (50 वर्ष) निवासी पिपरामहिम, अशद निवासी पिपरामहिम और फ़क़ीर मोहम्मद (20 वर्ष) निवासी रजवापुर थाना मनकापुर को मृत घोषित कर दिया, जबकि 38 वर्षीय फरजान की गंभीर हालत को देखते  हुए उसे लखनऊ रेफर कर दिया.

इस संबंध में एसओ छपिया संजीव वर्मा ने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस लगाई गई है. अधिकारियों को पूरे मामले की जानकारी दी गई है. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. हादसे की जांच की जा रही है.

Latest News

Ahoi Ashtami 2026: अहोई अष्टमी व्रत आज, फटाफट नोट करें शुभ मुहूर्त और पूजा उपाय

Ahoi Ashtami 2026: हिंदू धर्म में हर साल कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन अहोई...

More Articles Like This