गुजरात में हादसाः बस ने ऑटो रिक्शा में मारी टक्कर, चालक सहित 6 लोगों की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

पाटन: गुजरात में भीषण सड़क हादसा हुआ है. यह हादसा पाटन जिले में हुआ है. गुरुवार को दिन में गुजरात राज्य परिवहन निगम की बस ने ऑटोरिक्शा में टक्कर मार दी. इस हादसे में ऑटो रिक्शा में सवार छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. पुलिस शवों को कब्जे में लेकर घटना की जांच में जुट गई.

पुलिस अधीक्षक वी.के. नई ने बताया

पाटन जिले के पुलिस अधीक्षक वी.के. नई ने बताया कि यह दुर्घटना उस वक्त हुई, जब हिम्मतनगर से कच्छ जा रही परिवहन निगम की बस ने विपरीत दिशा से आ रहे एक ऑटोरिक्शा को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी ऑटो के परखच्चे उड़ गए और उसके हिस्से बस के नीचे फंस गए.

एसपी ने आगे बताया कि इस हादसे में ऑटोरिक्शा पर सवार सभी 6 लोगों ने मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों में चालक भी शामिल है. दुर्घटना को लेकर हो रही शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि बस चालक ने ओवरटेक करने के प्रयास में नियंत्रण खो दिया था और ऑटो से टकरा गया. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना की जांच में जुटी हैं.

Latest News

Shardiya Navratri 2026 2nd Day: नवरात्रि के दूसरे दिन ऐसे करें मां ब्रह्मचारिणी की आराधना, जानिए पूजा विधि

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि (Shardiya Navratri 2026) की शुरुआत हो गई है. आज नवरात्रि का दूसरा दिन है....

More Articles Like This

Exit mobile version