Accident in Haryana: रोडवेज बस से टकराई कार, तीन दोस्तों की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Accident in Haryana: हरियाणा से भीषण सड़क हादसे की खबर आ रही है. यहां कुरुक्षेत्र में एनएच-152 पर इस्माईलाबाद के पास तेज रफ्तार कार खड़े रोडवेज बस से टकरा गई. इस हादसे में कार सवार तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना की जांच में जुट.

जानकारी के अनुसार, तीन दोस्त कार में सवार होकर अपने गांव से घूमने के लिए हिमाचल प्रदेश के कुल्लू मनाली जा रहे थे. इसी दौरान एनएच-152 पर बगैर कोई संकेत के खड़ी रोडवेज की बस से तेज रफ्तार कार टकरा गई. दुर्घटना में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया.

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसने भी दम तोड़ दिया. तीनों मृतक दोस्त जिला सोनीपत के दुभेटा गांव के रहने वाले थे. मृतकों की पहचान दिनेश (37 वर्ष), रमेश (40) और अनिल (32 वर्ष) के रूप में हुई है. पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया.

Latest News

Dussehra Wishes: अधर्म पर धर्म की विजय…, इन संदेशों के साथ प्रियजनों को दें दशहरा की शुभकामनाएं

Dussehra Wishes: देशभर में दशहरा का त्यौहार की बड़ी धूम रहती है. इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की...

More Articles Like This

Exit mobile version