हिमाचल में भीषण हादसाः गाड़ी पर गिरी चट्ठान, 13 लोगों की दर्दनाक मौत, दो घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Himachal Landslide: हिमाचल से भीषण हादसे की खबर सामने आई है. यहां शुक्रवार की दोपहर पहाड़ से गिरे चट्टान की जद में एक वाहन आ गया. इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हैं. बताया गया है कि वाहन में 15 लोग सवार थे.

Tata Sumo- India TV Hindi

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस हादसे में 13 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. बताया जा रहा है कि उदयपुर-किलाड़ मार्ग पिछले दिन बंद होने के कारण सभी यात्री तिंदी में रुके हुए थे.

शुक्रवार को मार्ग खुलने के बाद वाहन पांगी के लिए रवाना हुआ, लेकिन कडू नाला के पास अचानक पहाड़ी से भारी मलबा और पत्थर गिरने से टैक्सी उसकी जद में आ गया. घटना के तुरंत बाद सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के कर्मचारियों ने राहत कार्य शुरू किया.

सूचना मिलते ही लाहुल पुलिस, तिंदी थाना पुलिस, उदयपुर प्रशासन, जिला उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक सहित विभिन्न एजेंसियों की टीमें मौके पर पहुंच गईं. प्रशासन की ओर से मृतकों की पहचान को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. पुलिस मृतकों की पहचान करने में जुटी हैं.

भरमौर विधायक डॉ. जनक राज हादसे पर जताया दुख

भरमौर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. जनक राज ने पांगी-उदयपुर मार्ग पर हुए इस भीषण सड़क हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि इस दर्दनाक दुर्घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, भूस्खलन की जद में आए वाहन में सवार 15 लोगों में से 13 लोगों की मृत्यु हो गई, जिनमें छह माह का एक मासूम शिशु भी शामिल है. वहीं, दो लोगों के सुरक्षित होने की सूचना राहत देने वाली है.

Latest News

दिवाली से पहले LPG सिलेंडर के दाम में बदलाव के संकेत? जानें आज आपके शहर में कितने रुपये में हो रही बुकिंग

LPG Cylinder Price: दिवाली से पहले घरों में पकवान बनाने से लेकर मिठाइयों की दुकानों और रेस्तरां तक, गैस...

More Articles Like This

Exit mobile version